ADVERTISEMENT
Monday, July 20, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेलंगाना चुनाव में 11 बजे तक 20.64 फीसदी मतदान, फिल्म सितारों समेत हस्तियों ने डाला वोट

UB India News by UB India News
December 1, 2023
in दक्षिण भारत
0
तेलंगाना चुनाव में 11 बजे तक 20.64 फीसदी मतदान, फिल्म सितारों समेत हस्तियों ने डाला वोट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तेलंगाना में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. राज्य की 119 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तैयारियां पूरी हैं. राज्य भर में 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां कुल पंजीकृत 3.26 करोड़ मतदाता हैं. 106 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक और 13 वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा. इस चुनाव में 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव, उनके मंत्री-बेटे के. टी. रामाराव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और भाजपा के लोकसभा सदस्य बी. संजय कुमार और डी अरविंद शामिल हैं.

निर्वाचन आयोग के 9 अक्टूबर को चुनावों की तारीख घोषित किए जाने के बाद से ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है. तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस ने सभी 119 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. भाजपा सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार खुद 111 सीटों पर लड़ रही है और शेष आठ सीटें अभिनेता पवन कल्याण की अगुवाई वाली जन सेना के लिए छोड़ी है. कांग्रेस ने अपनी सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)को एक सीट दी है और स्वयं शेष 118 सीट पर लड़ रही है. असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) ने हैदराबाद शहर के नौ निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

RELATED POSTS

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

बीआरएस 2014 में शुरू हुई अपनी जीत के सिलसिले को आगे भी कायम रखने को लेकर उत्सुक है. जबकि कांग्रेस 2018 में और उससे चार साल पहले हारने के बाद सत्ता पर काबिज होने के लिए संघर्ष कर रही है. कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान ही तेलंगाना को अविभाजित आंध्र प्रदेश से अलग कर राज्य का दर्जा दिया गया था. इस दक्षिणी राज्य में पहली बार सत्ता में आने के लिए भाजपा भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है. मुख्यमंत्री राव दो निर्वाचन क्षेत्रों गजवेल और कामारेड्डी में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वह निवर्तमान विधान सभा में गजवेल का प्रतिनिधित्व करते हैं.

तेलंगाना में सुबह 11 बजे तक 20.64 फीसदी मतदान हुआ

तेलंगाना में सुबह 11 बजे तक 20.64 फीसदी मतदान हुआ. तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में आज वोटिंग जारी है. केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव, उनकी बहन और विधान पार्षद के. कविता, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने सुबह सात बजे मतदान आरंभ होने के बाद शुरुआती घंटों में अपने मताधिकार का उपयोग किया. चिरंजीवी, वेंकटेश और अल्लू अर्जुन सहित कई फिल्मी हस्तियों ने भी सुबह मतदान किया.

बीआरएस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के भाई को मतदान केंद्र पर जाने से रोका

तेलंगाना चुनाव में मतदान के दौरान बीआरएस कार्यकर्ताओं ने राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के भाई कोंडल रेड्डी को कामारेड्डी में मतदान केंद्र पर जाने से इस आधार पर रोक दिया कि वह यहां के मतदाता नहीं हैं और यहां जाने के लिए अधिकृत नहीं हैं. एक बीआरएस कार्यकर्ता ने कहा कि “…कोंडल रेड्डी फर्जी पास लेकर घूम रहे हैं और रिटर्निंग ऑफिसर से बात कर रहे हैं. वह 20 लोगों के साथ घूम रहे हैं. वह तीन वाहनों में उनके साथ तीन मतदान केंद्रों पर गए लेकिन पुलिस ने उनको कुछ नहीं किया. वे यहां आकर गुंडागर्दी कर रहे हैं. हमने उनके साथ आए लोगों को पुलिस से गिरफ्तार करवाया. लेकिन पुलिस ने उन्हें 10 मिनट में छोड़ दिया…हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे.

खड़गे ने की तेलंगाना के मतदाताओं से जमकर वोटिंग की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना के मतदाताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में घरों से निकलें और मतदान करें. तेलंगाना की सभी 119 विधानसभा सीट के लिए आज मतदान हो रहा है. मतगणना तीन दिसंबर को होगी. खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि ‘तेलंगाना के लोगों ने फैसला किया है कि वे वंचितों के लिए सुरक्षा कवच वाली एक पारदर्शी, लोगों के अनुकूल सरकार चुनेंगे. पृथ्वी पर कोई भी ताकत उस विचार को नहीं रोक सकती जिसका समय आ गया है…आइए अब ‘प्रजाला तेलंगाना’ (जनता का तेलंगाना) सुनिश्चित करें!’

ओवैसी बोले- हर कोई घर से निकलकर मतदान करे

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में अपना वोट डाला. ओवैसी ने हैदराबाद में वोट डालने के बाद सभी लोगों से अपने घर से निकल कर वोट डालने की अपील किया. उन्होंने कहा कि तेलंगाना के सभी वोटर्स से अपील है कि आप घर से बाहर निकलें  और अपना वोट करें. ये घर में छुट्ठी मनाने का दिन नहीं है. शाम पांच बजे तक का आपके पास समय है. सौ फीसदी तक आप वोटिंग कीजिये. हर वह वोटर्स जिसका वोटर लिस्ट में नाम है, वह घर से निकले और अपना वोट करें. लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट करें. देश की मजबूती के लिए वोट करें. शहरी मतदाता ये नहीं सोचें कि आज छुट्टी का दिन है बल्कि आपको अपने शहर को खूबसूरत बनाने का दिन है. तेलंगाना की गंगा-जमुनी तहजीब के लिए वोट करें. फ्री और फेयर इलेक्शन होना चाहिए और हो रहा है. महिला, पुरुष और फर्स्ट टाइम वोटर, सबको वोट करना चाहिए

 राहुल गांधी ने तेलंगाना के लोगों से वोट डालने की अपील की

राहुल गांधी ने तेलंगाना के लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की है. राहुल गांधी ने एक्स पर कहा कि आज प्रजला दोराला को हरा देगी! तेलंगाना के भाइयों और बहनों, बाहर निकलें और बड़ी संख्या में मतदान करें! ‘बंगारू’ तेलंगाना बनाने के लिए वोट करें, कांग्रेस को वोट दें.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

by UB India News
July 14, 2026
0

तमिलनाडु की थलापति विजय सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के उस...

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

by UB India News
July 7, 2026
0

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदु्द्दीन ओवैसी को इस बात की आशंका है कि जिस तरह से एसआईआर हो...

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

by UB India News
June 9, 2026
0

यह जगजाहिर है कि जब हिंदुत्व की राजनीति की बात आती है, तो तमिलनाडु इसके हाशिये पर खड़ा दिखता है,...

कर्नाटक कांग्रेस के अंदर क्यों मचा हुआ जबर्दस्त घमासान ………….

कर्नाटक की कहानी; कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक या बीजेपी के भाग्य खुले……………….

by UB India News
May 29, 2026
0

कर्नाटक में कांग्रेस ने कार्यकाल के बीच सीएम बदल दिया। 77 साल के सिद्धारमैया की जगह 64 साल के डीके...

कर्नाटक का नाटक खत्‍म…………

कर्नाटक का नाटक खत्‍म…………

by UB India News
May 28, 2026
0

कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चल रहे सत्ता हस्तांतरण के विवाद पर आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने निर्णायक कदम उठा...

Next Post
कॉप-28 में क्या है भारत का रोल? , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज हिस्सा लेने पहुंचेगे यूएई

कॉप-28 में क्या है भारत का रोल? , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज हिस्सा लेने पहुंचेगे यूएई

‘गाजा पर हमले में अपने ही लोगों को मारा, अब शव भी नहीं ले रहा इजरायल’, हमास ने लगाया आरोप

'गाजा पर हमले में अपने ही लोगों को मारा, अब शव भी नहीं ले रहा इजरायल', हमास ने लगाया आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend