ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लैटिमर हाउस सिद्धांत लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहाः चौधरी

UB India News by UB India News
October 6, 2023
in पटना, विधानमंडल
0
लैटिमर हाउस सिद्धांत लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहाः चौधरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत की ओर से गये शिष्टमंडल में शामिल बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध विहारी चौधरी ने घाना की राजधानी अक्करा में आयोजित ६६वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन के दौरान शक्ति के पृथक्करण पर लैटिमर सिद्धांत के २० वर्ष ‘क्या यह प्रभावी है’ विषय पर संबोधन दिया। कही। राष्ट्रमंडल देशों के द्वारा २० वर्ष पूर्व शक्ति के पृथक्करण पर स्थापित लैटिमर हाउस सिद्धांत आज दुनिया में लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सुशासन‚ जवाबदेही और पारदर्शिता इस सिद्धांत की बुनियादी आवश्यकतायें है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधायिका‚ कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच शक्ति संतुलन के विषय पर दुनिया के विभिन्न देशों में अलग–अलग प्रावधान है। लैटिमर हाउस सिद्धांत हमें बताता है कि प्रत्येक संस्था को अपने संवैधानिक क्षेत्र के भीतर शक्ति के प्रयोग में जिम्मेदारी और संयम से काम लेना चाहिए ताकि किसी अन्य संस्था को संवैधानिक रूप से प्रदत्त शक्ति का अतिक्रमण न करना पडे। भारत के संविधान की मूल भावना में इस शक्ति संतुलन को प्राथमिकता दी गई है‚ जिससे आम नागरिकों के हितों की प्रभावकारी ढंग से रक्षा की जा सके। नियंत्रण और संतुलन की प्रणाली यह सुनिश्चित करती है कि विधायिका‚ कार्यपालिका और न्यायपालिका में कोई अंग अत्यधिक शक्तिशाली न हो जाये। भारतीय संविधान कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया की गारंटी प्रदान करता है। एक तरह से हमारे यहां न्यायपालिका स्वतंत्र है‚ पर हमारे यहाँ न्यायाधीशों की नियुक्ति कार्यपालिका द्वारा की जाती है। श्री चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र के मजबूतीकरण में‚ कानून के निर्माण में विधायिका की महत्वपूर्ण भूमिका है और लोकतंत्र के मंदिरों की शालीनता‚ गरिमा और मर्यादा केवल तीन ‘डी’ अर्थात डिबेट‚ डिस्कस और डिसाइड के पालन से ही कायम रह सकती है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

कार्यपालिका के द्वारा विधायिका के निर्णयों का अनुपालन किया जाता है । कार्यपालिका की कोई पहल संविधान की भावना‚ विधायिका द्वारा दी गई शक्ति से इतर होती है तो न्यायपालिका‚ कार्यपालिका के उस निर्णय पर लगाम लगाती है । ॥ सद्भाव की खोज ही इस प्रतिष्ठित सभा में विचार–विमर्श का विषय है। एक बार जब प्रत्येक अंग के पास यह व्यापक लक्ष्य होगा और व्यापक सार्वजनिक हित को ध्यान में रखा जाएगा‚ तो एक सहक्रियात्मक कार्यप्रणाली की नींव रखी जाएगी । उस भावना को आपसी सम्मान और जिम्मेदारी की उच्च भावना के साथ लगातार संरक्षित और पोषित करना ही हमारा ध्येय होना चाहिए ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
नड्डा का मिशन सवर्ण !

नड्डा का मिशन सवर्ण !

अभी मंजिल बहुत दूर है …………

जातिगत जनगणना के बाद नीतीश कुमार ने बुलाई अल्पसंख्यक नेताओं की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend