ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जातिगत जनगणना के बाद नीतीश कुमार ने बुलाई अल्पसंख्यक नेताओं की बैठक

UB India News by UB India News
October 7, 2023
in Lokshbha2024, पटना, बिहार
0
अभी मंजिल बहुत दूर है …………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जातिगत जनगणना रिपोर्ट जारी होने के बाद बिहार की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है. जातिगत आंकड़े आने की बाद से ही तमाम राजनीतिक दल इससे उनके दल को होने वाले नफा-नुकसान के आंकलन करने में जुटे हुए हैं. इसी हलचल के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास एक आणे मार्ग में पार्टी के मुस्लिम नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई है जो कि बेहद महत्वपूर्ण बताई जा रही है.

माना जा रहा है कि मुस्लिम नेताओं और कार्यकर्ताओं के नीतीश कुमार की यह बैठक आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हो रही है. दरअसल जातिगत गणना के अनुसार मुस्लिम आबादी 17.7 प्रतिशत होने के बाद मुस्लिम मतदाता महत्वपूर्ण हो गए हैं. इन दिनों तमाम राजनीतिक पार्टिया इस बड़े वोट बैंक पर नजरें गड़ा चुकी हैं. ऐसे तो ये वोट बैंक आरजेडी के MY समीकरण का ही माना जाता रहा है. लेकिन, अब जदयू की नजर भी इन मुस्लिमों वोटरों पर है. इसलिए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

मुस्लिम समुदाय को वोट होगा अहम

बता दें, नीतीश कुमार की सरकार ने जाति आधारित गणना का रिपोर्ट जारी किया तो उसमें अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की संख्या 17.70% बताई गई जो बिहार में अति पिछड़ा, OBC और दलित के बाद चौथे सबसे बड़ा वोट बैंक माना जा रहा हैं और मुस्लिम समुदाय का झुकाव जिधर होगा उसका पलड़ा बेहद मजबूत हो सकता है और नीतीश कुमार इसे काफी बेहतर तरीके से समझ सकते हैं. सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार बैठक में मुस्लिम समुदाय को लेकर किए जा रहे सरकार के कार्यों को मुस्लिम समुदाय के बीच ले जाने के का निर्देश देने वाले है ताकि इस समुदाय को पता चल सके की नीतीश सरकार क्या कुछ इस समाज के लिए कर रही है . खबर है कि नीतीश कुमार आने वाले लोकसभा चुनाव में मुस्लिम आबादी के हिसाब से अधिक टिकट देने का भी इशारा कर सकते है , मुस्लिम प्रतिनिधित्व भी कैसे लोकसभा और विधान सभा में बढ़े इसका भरोसा भी देने की कोशिश करेंगे.

नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यकों के लिए कई बड़े फैसले

खबर ये भी है कि बिहार में आने वाले समय में अमन चैन रहे कोई दंगा फसाद ना हो इसे लेकर सख्त मैसेज के साथ साथ पूरा भरोसा भी अल्पसंख्यक समुदाय को देने की कोशिश करेंगे. नीतीश कुमार ने हाल के दिनों में पार्टी के नेताओ को बिहार के अल्पसंख्यक समाज के बीच भाईचारा यात्रा में भेज कर ये मैसेज दे चुके हैं. वहीं पूर्व में नीतीश कुमार कुछ ऐसे फैसले भी ले चुके हैं, जिसने मुस्लिम समुदाय को बड़ा मैसेज दिया है. बीते कुछ सालों में नीतीश कुमार ने तालीमी मरकज में काम करने वालो को मिलने वाली राशि को दुगना किया. वहीं मुस्लिम युवाओं को रोजगार के लिए अल्पसंख्यक उद्यमी योजना की शुरुआत की. वहीं नीतीश कुमार बिहार में यूसीसी (UCC) नहीं लागू करने की घोषणा कर मुस्लिम समुदाय को बड़ा मैसेज पहले ही दे चुके हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
हमास ने तेल अवीव पर दागे 5000 रॉकेट, रिहायशी इमारतों को बनाया निशाना, इजराइल ने भी किया ऐलान-ए-जंग

हमास ने तेल अवीव पर दागे 5000 रॉकेट, रिहायशी इमारतों को बनाया निशाना, इजराइल ने भी किया ऐलान-ए-जंग

महादेव बेटिंग ऐप केस में आज भी ED की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन जारी

महादेव बेटिंग ऐप केस में आज भी ED की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend