ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मालदीव में मोहम्मद मुइजू का चुना जाना भारत के लिए एक झटका माना जा रहा

UB India News by UB India News
October 1, 2023
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
मालदीव में मोहम्मद मुइजू का चुना जाना भारत के लिए एक झटका माना जा रहा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मालदीव (Maldives) में विपक्ष के उम्मीदवार मोहम्मद मुइजू (Mohamed Muizzu) नए राष्ट्रपति चुने गए हैं. प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (PPM) नेता मुइजू ने 53 फीसदी वोट हासिल कर मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराया. मुइजू चीन के तगड़े समर्थक हैं, ऐसे में उनका चुना जाना भारत के लिए एक झटका माना जा रहा है.

कौन हैं मोहम्मद मुइजू (Who is Mohamed Muizzu)

RELATED POSTS

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

45 वर्षीय मोहम्मद मुइजू सिविल इंजीनियर हैं और वर्तमान में माले शहर के मेयर भी हैं. मुइजू, चीनी नीतियों के प्रबल समर्थक हैं. अपने चुनाव प्रचार के दौरान लगातार कहते रहे हैं कि अगर वो राष्ट्रपति बने तो मालदीव में चीनी निवेश में बढ़ोतरी होगी. खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में चीन और करीब आएगा. राष्ट्रपति चुनाव से कुछ वक्त पहले ही मुइजू चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के नेताओं से मिले थे और कहा था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने पर जोर देंगे.

क्यों कहे जा रहे थे प्रॉक्सी कैंडिडेट?

मोहम्मद मुइजू, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन (Abdulla Yameen) के बेहद करीबी हैं और उन्हें अपना गुरु मानते हैं. यामीन की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. मुइजू जब राष्ट्रपति चुनाव में उतरे तो उन्हें यामीन का प्रॉक्सी भी कहा गया. आपको बता दें कि अब्दुल्ला यामीन ही वो शख़्स थे जिन्होंने भारत के खिलाफ ‘इंडिया आउट’ कैंपेन की शुरुआत की थी.

मुइजू का जीतना भारत के लिए सिरदर्द क्यों?

मालदीव, रणनीतिक नजरिये से भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. हिंद महासागर से गुजरने वाले मालवाहक जहाज, मालदीव से होकर जाते हैं. एक तरीक से यह सेंटर प्वाइंट है. साल 2018 में जब इब्राहिम मोहम्मद सोलिह पहली बार राष्ट्रपति बने तो भारत-मालदीव और करीब आए. हिंद महासागर के इस इलाके पर भारत की पकड़ मजबूत होती गई. भारत ने मालदीव में अरबों डॉलर का निवेश किया. तमाम प्रोजेक्ट लगाए.

चुनाव मालदीव में लेकिन उसमें भारत-चीन की साख दांव पर क्यों

भारत ने मालदीव को 4 लड़ाकू विमान भी दिये. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारतीय सेना की एक छोटी टुकड़ी भी मालदीव में है. चीनी समर्थक मुइजू इसका तीखा विरोध करते आ रहे हैं. उन्होंने कहा था कि अगर सत्ता में आए तो सबसे पहले भारतीय सैन्य टुकड़ी से छुटकारा पाएंगे. साथ ही भारत के साथ व्यापारिक-सामरिक समझौतों की समीक्षा भी करेंगे.

कहां खड़ा है चीन?

इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से पहले 2013 से 2018 तक अब्दुल्ला यामीन, मालदीव के राष्ट्रपति थे और उनकी चीन से करीबी थी. यामीन की अगुवाई में ही मालदीव ने चीन के महात्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनीसिएटिव (Belt and Road Initiative) में शामिल होने का फैसला लिया था. लेकिन यामीन के सत्ता से जाते ही समीकरण बदल गए. यह चीन के लिए बड़ा झटका था. सोलिह के कार्यकाल में जिस तरीके से भारत और मालदीव करीब आए, वह चीन को रास नहीं आ रहा था.

क्या है ‘ऑपरेशन कैक्टस’?

मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइजू के भारत विरोध की वजह 35 साल पुराने ‘ऑपरेशन कैक्टस’ में भी छिपी है. साल 1988 में मौमून अब्दुल गयूम (Maumoon Abdul Gayoom) मालदीव के राष्ट्रपति हुआ करते थे. मालदीव के प्रवासी कारोबारी अब्दुल्ला लुत्फी ने पीपुल्स लिबरेशन आर्गेनाइजेशन ऑफ़ तमिल इलम (PLOTE) की मदद से गयूम के खिलाफ बगावत कर दी और तख्तापलट की तैयारी करने लगे. एयरपोर्ट से लेकर बंदरगाह, सरकारी टेलीविजन और तमाम कार्यालयों पर कब्जा कर लिया.

तब अब्दुल गयूम ने तमाम देशों से मदद मांगी और लोकतंत्र बचाने की अपील की, जिसमें भारत भी शामिल था. भारत ने फौरन मालदीव में अपनी सेना भेज दी. भारतीय सैनिकों ने न सिर्फ मौमून अब्दुल गयूम की जान बचाई. बल्कि तख्तापलट होने से भी रोका था. मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइजू, कई मौकों पर ‘ऑपरेशन कैक्टस’ का जिक्र करते हुए कहते रहे हैं कि भारत ने मालदीव की संप्रभुता और निजी मामले में दखल दी थी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिकी हमलों का ईरान ने दिया करारा जवाब ,सैनिकों की मौत से बौखलाया अमेरिका

by UB India News
July 19, 2026
0

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने खुजेस्तान प्रांत के अहवाज में अमेरिकी MQ-9...

अमेरिका और ईरान में जारी जंग के बिच ट्रंप पिकैक्स माउंटेन को क्यों उड़ाना चाहते !……………………..

अमेरिका और ईरान में जारी जंग के बिच ट्रंप पिकैक्स माउंटेन को क्यों उड़ाना चाहते !……………………..

by UB India News
July 20, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. रविवार (19 जुलाई) तड़के अमेरिका ने लगातार 8वीं रात ईरान पर हवाई...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

Next Post
नीतीश अभी भी मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन कांग्रेस ने इस देश में सेकुलर गठबंधन पूरी तरह खत्म कर दिया

नीतीश अभी भी मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन कांग्रेस ने इस देश में सेकुलर गठबंधन पूरी तरह खत्म कर दिया

चांद के बाद अब भारत का अगला लक्ष्य सूर्य, एक हफ्ते में लॉन्च होने वाला है मिशन

ISRO ने आदित्य एल-1 को लेकर दी खुशखबरी, बहुत जल्द पहुंचेगा अपनी मंजिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend