ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्वास्थ्य विभाग में शाम में जारी हुआ तबादला सुबह में रद्द…..

UB India News by UB India News
June 29, 2023
in पटना, राजद, स्वास्थ
0
स्वास्थ्य विभाग में शाम में जारी हुआ तबादला सुबह में रद्द…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्वास्थ्य विभाग में अजीबोगरीब का मामला सामने आया है। एक अधिकारी तबादले की लिस्ट जारी करते हैं तो दूसरे अधिकारी खामियां निकालते हुए उसे कैंसिल कर देते हैं। दोनों अधिकारियों के बीच खींचतान में 500 कर्मियों का तबादला अधर में अटक गया है। विभाग के ओएसडी यानी विशेष कार्य पदाधिकारी के आदेश को अपर मुख्य सचिव के ओएसडी ने निरस्त करते हुए तबादले की सूची को कैंसिल कर दिया है। कड़ी दर कड़ी समझिए क्या है पूरा मामला…

शाम में जारी हुआ नोटिफिकेशन सुबह तक कैंसिल
जून में एनएम,एएनएम और फार्मासिस्ट का तबादला किया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने शाम को ट्रांसफर नोटिफिकेशन निकाला और अगले दिन सुबह ऑफिस खुलते ही इसे स्थगित कर दिया गया। तबादला स्वास्थ्य निदेशक प्रमुख राकेश चन्द्र सहाय वर्मा ने की और विभागीय अपर मुख्य सचिव के ओएसडी सतीश रंजन सिन्हा ने इसे रद्द कर दिया। तबादला रद्द करने के पीछे यह दलील दी गई कि ट्रांसफर नियम के मुताबिक नहीं किया गया। विभागीय ओएसडी शिशिर कुमार मिश्रा ने अनुमोदन किया था और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के ओएसडी ने इसे स्थगित किया था।

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

तबादले में कई खामियों की आई बात

विभागीय पीत पत्र के बदले में लिखा गया था कि जून 2023 में सेक्शन चार के सभी पदों पर स्थानान्तरण, पदस्थापन प्रतिनियुक्ति आदेश है,जो निदेशक प्रमुख राकेश चन्द्र सहाय वर्मा के सिग्नेचर से जारी हुआ। इसके बाद इससे जुड़ी शिकायत विभाग को मिली। शिकायत पर विचार करते हुए इसे सही पाया गया। तबादले को विशेष कार्य पदाधिकारी ने अनुमोदित किया था। जो इसके लिए कहीं से भी प्राधिकृत नहीं थे। तबादले में काफी गलतियां की गईं। ओएसडी की तरफ से अनियमित काम किए गए हैं। यही नहीं तबादलें में कई को गृह जिला में पोस्ट कर दिया गया है। पीत पत्र मे कहा गया है कि कई को एक जिला में ही एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में पदस्थापित कर दिया गया है।

पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी में स्वास्थ्य समिति के उप सचिव राजेश कुमार,बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना लि.पटना के महाप्रबंधक अधिप्राप्ति रविन्द्र कुमार,स्वास्थ्य विभाग ओ एस डी रेणू कुमारी शामिल थीं। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
जातीय गणना पर बोले नीतीश कुमार , सबकी सहमति पर हो रही है

हर कोई राज्य में आने के लिए स्वतंत्र

विपक्ष की अगली बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी: शरद पवार

विपक्ष की अगली बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी: शरद पवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend