ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जहर के कहर पर सशर्त मिलेगा मुआवजा……….

UB India News by UB India News
April 19, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
जहर के कहर पर सशर्त मिलेगा मुआवजा……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2016 में बिहार में शराबबंदी लागू की गई थी. सीएम नीतीश को भरोसा था कि शराबबंदी कानून से राज्य की तकदीर बदलेगी, लेकिन कई मौकों पर इसके उलट देखने को मिला है. शराबबंदी कानून लागू होते ही कई जिलों में जहरीली शराब से मौत हुई. शुरुआत में सीएम नीतीश ने मुआवजा भी दिया, लेकिन उसके बाद मुख्यमंत्री ने शराब पीने से मौत पर मुआवजा नहीं देने की घोषणा कर दी. साफ कहा था कि गलत चीज पियोगे तो मरोगे ही. ये घोषणा तब हुई जब छपरा में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हुई, लेकिन लोग जहर पीने से बाज नहीं आ रहे थे. जहरीली शराब से मौत होती रही. सीएम लगातार अपील करते रहे कि जहर से दूर रहें, शराब से दूर रहें, लेकिन कई लोग नहीं माने और जहरीली शराब पीने से मौते होती रही.

सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

मोतिहारी में शराब से मौतों पर सीएम नीतीश ने दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है. बिहार में अब जहरीली शराब पीने से मौत होने पर मुख्यमंत्री सभी पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि जहरीली शराब से जितनी भी मौत हुई है उनके परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. सिर्फ मोतिहारी ही नहीं बल्कि इससे पहले जितने लोगों की शराब पीने से मौत हुई हैं उनके परिवार को मुआवजा दिया जाएगा, लेकिन मुआवजा लेने के लिए परिजनों को शर्त माननी होगी.

मुआवजे की शर्त

मुआवजे से पहले माननी होगी शर्त.

शराब कहां से ली, वो परिजनों को बताना होगा.

शराब बेचने वाले का नाम और पता बताना होगा.

पीड़ित परिजनों को डीएम को देना होगा लेटर.

परिजनों को लिखना होगा कि शराबबंदी अच्छी चीज है.

लेटर में शराबबंदी के समर्थन की बात लिखनी होगी.

भविष्य में परिवार का कोई भी शख्स शराब नहीं पीएगा.

जहरीली शराब से मौत पर सियासत पहले से ही जारी है. बीजेपी सदन से लेकर सड़क तक शराब से मौत पर मुआवजे के लिए अड़ी थी, लेकिन बीजेपी की इस मांग के आगे जाकर सीएम नीतीश ने मुआवजे का मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है. यानि शर्तों के साथ बिहार में अब जहरीली शराब पीने से मौत पर परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4-4 लाख का मुआवजा मिलेगा और 2016 के बाद जो भी मौतें जहरीली शराब से हुई है, उन्हें भी मुआवजे का लाभ मिलेगा.

बीजेपी का वार

इधर भागलपुर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने राज्य सरकार पर जमकर वार किया. मोतिहारी में जिस तरह से जहरीली शराब से मौत हुई है. उसे लेकर शाहनवाज हुसैन ने राज्य सरकार पर वार किये हैं. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बीजेपी ने शराबबंदी का समर्थन किया है ना कि जहरीली से मौत का. सरकार को जवाब देना ही होगा.

आरजेडी का पलटवार

इधर जहरीली शराब से मौत पर मुआवजे के ऐलान के बाद सियासत जारी है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने जहां इसे लेकर निशाना साधा है. उस पर आरजेडी का भी पलटवार हुआ है. आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव का कहना है कि ऐसे कई कानून में तब्दिलियां हुई है. संसोधन हुए हैं. बीजेपी को शायद इसकी जानकारी नहीं इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं.

पुलिस का एक्शन

वहीं,  मोतिहारी में जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर बेतिया पुलिस अब एक्शन में है. अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान को तेज कर दिया गया है. अलग-अलग जगह हुई छापेमारी में 127 लीटर देशी शराब को जब्त किया गया. पुलिस ने अवैध शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 3, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
तेल गोदाम में लगी भीषण आग, कई घरों को लिया चपेट में

तेल गोदाम में लगी भीषण आग, कई घरों को लिया चपेट में

परिजनों को सहायता की घोषणा स्वागत योग्यः विजय चौधरी

परिजनों को सहायता की घोषणा स्वागत योग्यः विजय चौधरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend