ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

थर्ड पार्टी वाहन बीमा अब एक समान होगा सभी कंपनियों का प्रीमियम

UB India News by UB India News
December 4, 2022
in कारोबार, खास खबर, दुर्घटना
0
थर्ड पार्टी वाहन बीमा अब एक समान होगा सभी कंपनियों का प्रीमियम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

थर्ड पार्टी वाहन बीमा में वैसे व्यक्ति को परिभाषित किया जाता है जिन्हें बीमित वाहन से किसी प्रकार का नुकसान हुआ हो‚ अर्थात बीमित वाहन से जाने अनजाने में कोई टक्कर लग गई और दूसरे किसी व्यक्ति अथवा उसकी किसी संपत्ति को कुछ नुकसान हो गया। बीमा कवर में अस्थायी विकलांगता व स्थायी विकलांगता को भी शामिल किया गया है। थर्ड पार्टी बीमा‚ वाहन बीमा उद्योग में सबसे सस्ता और वैधानिक मान्यता प्राप्त बीमा होता है‚ किन्तु इसमें वाहन मालिक / चालक या वाहन से सम्बंधित किसी भी प्रकार का क्लेम नहीं मिलता है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि यदि आपके पास नए क्रय किए हुए वाहन हैं या वाहन दस वर्ष या इससे ज्यादा पुराना है तो कांप्रिहेंसिव प्लान खरीदना ज्यादा फायतेमंद है। कांप्रिहेंसिव प्लान में थर्ड़ पाटी का कवर मिलता है ही साथ ही वाहन स्वामी अथवा वाहन को पहंुचने वाले नुकसान का भी कवर मिलता है।

कैसे तय होता है प्रीमियम
स्वाभाविक तौर वाहन बीमा के प्रीमियम की गणना वाहन का प्रकार और वाहन कितना पुराना है यह देखकर की जाती है। प्रीमियम तय करते वक्त यह भी देखा जा सकता है वाहन घरेलू इस्तेमाल के लिए है या व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए हैं। ये सभी कारक वाहन बीमा के प्रीमियम की गणना को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा प्रीमियम की गणना में इंजन की क्षमता व किस इधन से वाहन चलता है इसे भी शामिल किया जा सकता है।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

पुराने वाहनों की लिए थर्ड़ पार्टी सही
वाहन उद्योग में थर्ड पार्टी बीमा सबसे सस्ता और वैधानिक मान्यता प्राप्त बीमा माना जाता था लेकिन हर बीमा कंपनी ने प्रीमियम तय करने के मानक अलग–अलग तय कर रखे थे जिससे बीमा प्रीमियम में काफी अंतर होता था। इसे देखते हुए बीमा नियामक इरड़ा ने प्रीमियम की एक निश्चित राशि तय कर दी है इसलिए अब प्रीमियम की रकम में एकरूपता आ गई है। अब भी थर्ड़ पार्टी बीमा अन्य प्रकार के बीमा के मुकाबले काफी सस्ता पड़़ता है।

जितना इस्तेमाल उतना प्रीमियम
वाहन बीमा के तहत चौपहिया वाहन के लिए ‘जितना इस्तेमाल करें उतना प्रीमियम भरें’ योजना भी लागू की गई है। इस योजना के तहत वाहन का प्रीमियम इस आधार पर तय किया जाएगा कि गाड़़ी कितने किलोमीटर चली है। पे एज यू ड्राइव के नाम से पेश इस योजना के तहत वाहन मालिके के लिए प्रीमियम की गणना के नए मानक पेश किए गए हैं। इस योजना में बीमा लेने वाले वाहन स्वामी के लिए एक माइलेज लिमिट तय कर दी जाती है। इस माइलेज लिमिटे के तहत तीन स्लैब २५००‚ ५००० और ७५०० रुपए तय कर दी गई है। माइलेज लिमिट से ज्यादा वाहन चलाए जाने पर अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करना होगा। हालांकि इसके बावजूद वाहन बीमा की प्रीमियम दर अब भी काफी कम है।

वाहन चलाने वाले पर नजर
इस योजना के तहत एक विशेष प्रकार के यंत्र के जरिए वाहन चलाने वाले व्यक्ति पर पूरी नरज रखी जाएगी। अगर वाहन स्वामी या चालक वाहन को बहुत अच्छे ढंग से चलाता है तो उसे प्रीमियम में कुछ छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा इस यंत्र के ‘डाटा’ के आधार पर जितना कम संयमित‚ सुरक्षित और कुशल वाहन चलाया जाएगा‚ मालिक को बीमा प्रीमियम में छूट उसी के अनुपात में प्रदान की जाएगी।

अधिक प्रीमियम मांगने पर करें शिकायत
चूंकि थर्ड पार्टी वाहन बीमा के तहत प्रीमियम की दरें अब तय हो चुकी हैं इसलिए अगर कोई कंपनी इससे इतर कुछ अतिरिक्त प्रीमियम की मांग कर रही है तो इसकी शिकायत बीमा नियामक इरड़ा अथवा बीमा लोकपाल कार्यालय में की जा कती है। ध्यान रहे कि बीमा नियामक इरड़ा ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए समय–समय पर नई योजनाओं को अमल में लाने और पुरानी योजनाओं में सुधार करने के निर्देश बीमा कंपनियों को देता रहता है। अगर इसके बाद भी आपको लगता है कि बीमा कंपनी ने आपको गलत पालिसी दे दी है या अन्य किसी भी प्रकार की शिाकयत आपको है तो आप बेधड़़क बीमा नियामक की वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

एक अध्ययन के अनुसार देश में करीब ६० फीसद दुपहिया वाहन बिना बीमा के इस्तेमाल हो रहें हैं। इसके अलावा ४० फीसद चौपहिया वाहन भी बिना बीमा पालिसी के इस्तेमाल किए जा रहे हैं। लेकिन सभी वाहन स्वामियों के लिएयह जानन बेहद जरूरी है कि दुपहिया के अलावा‚ कार‚ बस‚ ट्रक और इंड़्ट्रिरयल व्हेकिल समेत सभी प्रकार के वाहनों के लिए थर्ड़ पार्टी बीमा अनिवार्य है॥

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
भारत बांड़ ईटीएफ: सुरक्षित निवेश का फिर मिला मौका

भारत बांड़ ईटीएफ: सुरक्षित निवेश का फिर मिला मौका

राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा पर पानी फेर सकती है गहलोत-पायलट खेमेबाजी… समझें क्यों

राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा पर पानी फेर सकती है गहलोत-पायलट खेमेबाजी... समझें क्यों

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend