ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में ड़ूबे तीन युवक

UB India News by UB India News
October 8, 2022
in Lokshbha2024, दुर्घटना, पटना
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गंगा नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलपुर गंगा घाट पर गुरुवार की सुबह नन्दलाल छपरा‚ पटना से मूर्ति विसर्जन के लिए आए तीन युवक विसर्जन के क्रम में नाव से गिरकर गंगा में ड़ूब गए। घटना की सूचना मिलते ही गंगा में ड़ूबने वाले युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों ड़ूबे युवक को गंगा नदी से निकालकर इलाज कराने का हवाला देते हुए उसे लेकर अपने अपने घर चले गये। इस बात की पुष्टि नदी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर गंगा घाट पर पटना से मूर्ति विसर्जन करने आये तीन युवक विसर्जन करने के क्रम में नाव से गिरकर गंगा नदी में ड़ूब गए हैं। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि स्वजन तीनों को इलाज का हवाला देते हुए अचेतावस्था में अपने साथ गाड़ी में बिठाकर पटना की ओर लेकर चले गए। उनलोगों ने अपना नाम–पता भी नहीं बताया।

दरअसल, रुपसपुर के सहायनगर इलाके के रहने वाले एक परिवार ने नवरात्र के मौके पर अपने घर में कलश की स्थापना की थी। दोपहर में आज पूरा परिवार गंगा में कलश विसर्जन करने के लिए दीघा के जर्नादन घाट गया था। परिवार के साथ आया 17 साल का एक युवक गंगा नदी में पैर धोने के लिए घाट से कुछ दूर आगे बढ़ा। इसी बीच उसका बैलेंस बिगड़ा और पैर गहराई में चला गया। इसे डूबता हुआ देख आदित्य (18) बचाने गया। लेकिन, बचाने के चक्कर में आदित्य भी डूबने लगा। इन दोनों को डूबता देख वहां मौजूद 16 साल के तीसरे युवक ने बचाने की कोशिश की पर वह भी डूबने लगा। वहां पर मौजूद परिवार के बाकी सदस्यों और दूसरे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। माहौल अफर-तफरी का बन गया।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

इन सभी की किस्मत अच्छी थी कि जिस जगह पर ये डूब रहे थे, वहां से कुछ दूरी पर ही SDRF की टीम पूरे इंतजाम के साथ पहले से मुस्तैद थी। SI झीमिलाल की टीम ने तेजी से अपना रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद एक-एक तीनों युवकों को डूबने से बचा लिया गया। अब ये तीनों सही सलामत हैं।

SDRF के कमांडेंट मो. फोरगोद्दीन के अनुसार कलश और प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदियों में इस तरह की घटनाओं के होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए SDRF पहले से अलर्ट है। राज्य के अलग-अलग शहरों के कुल 57 घाटों और तालाबों पर उनकी 23 टीम पहले से तैनात है। यही वजह है कि समय पर पटना में रेस्क्यू ऑपरेशन चल सका और गंगा में डूब रहे तीनों युवकों की जान बचाई जा सकी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post

मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला दरभंगा से गिरफ्तार

जनसंख्या पर भागवत राग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend