मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने दरभंगा से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। सुबह 5 बजे मुंबई पुलिस ने रेड मारकर उसे घर से उठाया है। युवक का नाम राकेश मिश्रा(35) है। अब पुलिस उसे मानसिक रूप से बीमार बताया रही है। उसने बुधवार दोपहर 12 बजे और उसके बाद शाम 5 बजे के करीब HN रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में फोन कर अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके साथ ही मुकेश अंबानी और उनके परिवार को भी मारने की धमकी दी गई थी।
दरभंगा एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर मुंबई पुलिस का फोन आया था। उन्होंने सारी कहानी बताई। इसके बाद नंबर को ट्रेस किया तो वो दरंभगा का निकला। इसके बाद मुंबई पुलिस ने हमसे मदद मांगी। रात में मुंबई पुलिस यहां आई। पुलिस अपने साथ उसे मुंबई ले गई है।

गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी का अभी कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। युवक की मानसिक स्थिति को लेकर जांच के बाद ही पता चल पाएगा। राकेश के फोन से ही अस्पताल में धमकी दी गई थी।
आरोपी ब्रह्मपुरा गांव निवासी सुनील कुमार मिश्र का 35 साल का बेटा राकेश कुमार मिश्र है। मुंबई पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया। बुधवार देर रात सादे कपड़ों में बंबई पुलिस राकेश के घर पहुंच गई। उस समय घर का मुख्य दरवाजा बंद था। पुलिस ने दरवाजा खटखटाया जिसे आरोपी राकेश ने खोला। दरवाजा खोलने के साथ ही पुलिस ने राकेश के मोबाइल पर कॉल किया। कॉल राकेश ने रिसीव किया। उसे तत्काल मौके पर ही राकेश को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया।

लोगों का कहना है कि आरोपी राकेश मानसिक बिमारी का शिकार है। राकेश के पिता सुनील कुमार मिश्र बिहार इंटर काउंसिल में कार्यरत हैं। बताया जाता है कि राकेश कुमार मिश्र लगभग दस साल से मानसिक बिमारी से ग्रस्त है। गांव के लोगो का कहना है कि चलते वह अक्सर अपने अनाप-शनाप व्यवहार से पुरा गांव में सदैव चर्चा में रहते हैं। खिलाड़ी संबंध में प्रशासन की ओर से कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है।
मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार राकेश कुमार मिश्र मानसिक रूप से बीमार है। परिवार उसका विगत तीन चार -पांच वर्षों से उसका इलाज करवाया रहा है। पंचायत के लोगों ने भी आरोपी राकेश के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की पुष्टि की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी। इसकी ऐसी हरकतों के कारण इसकी पत्नी यहां नहीं रहती है।
फरवरी 2021 में एंटीलिया के पास विस्फोटक भरी कार मिली थी
फरवरी 2021 में एंटीलिया के बाहर से विस्फोटक से लदी एक SUV बरामद की गई थी, जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें और एक चिट्ठी मिली थी। चिट्ठी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी। इस केस में मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे का नाम आया था। अभी NIA इस केस की जांच कर रही है।

2 संदिग्धों ने पूछा था अंबानी का घर
सितंबर 2021 में 2 संदिग्धों ने एंटीलिया का पता पूछा था। संदिग्धों ने जिस टैक्सी ड्राइवर से अंबानी के घर का पता पूछा था, उसने ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके इसकी जानकारी दी थी।
ड्राइवर का कहना था कि दोनों उर्दू में बात कर रहे थे। ड्राइवर ने बताया था कि संदिग्धों के हाथ में एक बैग भी था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ा दी थी। आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।
मुकेश अंबानी के पास Z+ सिक्योरिटी है
केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने 29 सितंबर को उद्योगपति मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। MHA ने उन्हें Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है। सिक्योरिटी पर आने वाले खर्च का भुगतान मुकेश अंबानी करेंगे। यह खर्च 40 से 45 लाख रुपए महीना होगा। इससे पहले उन्हें Z कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक IB की सिफारिश पर गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। IB ने मुकेश अंबानी पर खतरे की आशंका जताई थी।