ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जनसंख्या पर भागवत राग

UB India News by UB India News
October 7, 2022
in खास खबर, राष्ट्रीय, संपादकीय
0

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के इस विचार पर गंभीरता से मंथन जरूरी है कि सभी वर्गों पर लागू जनसंख्या नियंत्रण नीति तैयार की जानी चाहिए क्योंकि जनसांख्यिकीय असंतुलन भौगोलिक सीमाओं में परिवर्तन का कारण बन सकता है। दशहरा पर आयोजित कार्यक्रम में सरसंघचालक ने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों के लिए कोई खतरा नहीं है। समुदाय आधारित जनसंख्या असंतुलन पर वह विशेष चिंतित दिखे जिस पर वह नियंत्रण चाहते हैं और कहते हैं कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
भागवत के अनुसार पचहत्तर साल पहले‚ हमने अपने देश में इसका अनुभव किया है। उनका इशारा भारत विभाजन की ओर था। २१वीं सदी में तीन नए देशों पूर्वी तिमोर‚ दक्षिण सूड़ान और कोसोवो का जन्म जनसंख्या असंतुलन का ही परिणाम था। उनका विचार है कि नई जनसंख्या नीति सभी समुदायों पर समान रूप से लागू होनी चाहिए। इससे समाज में संतुलन कायम होगा। चीन का जिक्र करते हुए भागवत का कहना था कि उसने एक परिवार‚ एक संतान नीति को अपनाया और अब वह बूढ़ा हो रहा है। भागवत ने सवाल उठाया कि अपने देश की विशाल जनसंख्या वास्तविकता है। अगर जनसंख्या बढ़ती ही जाए तो उसके लिए जरूरी खाद्य सामग्री व अन्य संसाधन कहां से आएंगे। ऐसी हालत में जनसंख्या संपत्ति की जगह बोझ बन जाएगी। जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता और उस लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में पूरा देश अग्रसर है। वर्ष २००० में भारत सरकार ने प्रजनन दर को २.१ पर लाने का लक्ष्य तय किया था। केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों से इसे हासिल किया जा चुका है। भागवत के विचार पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। जनसंख्या नियंत्रण की वर्गीय जरूरत को खारिज करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि क्योंकि देश पहले ही प्रतिस्थापन दर हासिल कर चुका है तब इसकी जरूरत क्या है। चिंता एक बूढ़ी होती आबादी और बेरोजगार युवाओं की करनी चाहिए जो बुजुर्गों की सहायता नहीं कर सकते। मुसलमानों की प्रजनन दर में सबसे तेज गिरावट आई है। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी का कहना है कि भागवत का विचार सही है कि परिवार नियोजन को सभी वर्गों द्वारा अपनाया जाना चाहिए। यह आज की वास्तविक जरूरत है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post

शाह की दो-टुक ,पाकिस्तान से बात नहीं

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का काम पूरा, कड़े पहरे में हुई गुंबद की जांच और वीडियोग्राफी

ज्ञानवापी सर्वे में मिले 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग होगी या नहीं, फैसला आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend