ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेपी के विरासत का असली दावेदार कौन ?

UB India News by UB India News
October 5, 2022
in पटना, बिहार
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संपूर्ण क्रांति के लोकनायक जय प्रकाश नारायण की विरासत का असली दावेदार आखिर कौन है? चारा घोटाले में पहली बार जेल जाने के बाद जब लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्‍नी राबड़ी देवी को ही मुख्‍यमंत्री बनाने की जिद ठान ली, तब जनता दल से उनका साथ छूट गया। तब से लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार जैसे तमाम नेता खुद को जेपी का असली चेला बताते रहे।

बदले समीकरण में बढ़ी जेपी की अहमियत
जेपी का राजनीति वारिस बताने की होड़ समाजवादियों में ही अधिक रही। कांग्रेस इस मसले पर परहेज करती रही। भाजपा को जेपी से परहेज कभी नहीं रहा। लेकिन, अब समीकरण थोड़ा बदल गया है। राजद और जदयू दोनों कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों अब एक साथ हैं और अब उनका स्‍वर ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ वाला है।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

भाजपा अब लोकनायक के मसले पर आक्रामक
भारतीय जनता पार्टी भी संपूर्ण क्रांति आंदोलन में भागीदार रह चुकी है। अब यह पार्टी जेपी की राजनीतिक विरासत को लेकर आक्रामक है। भाजपा की ओर से जेपी की जन्‍मभूमि सिताब दियारा में इस वर्ष बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

जेपी के बहाने नीतीश और लालू को घेरने की कोशिश
बिहार में भाजपा की कोशिश है कि जेपी के बहाने नीतीश और लालू दोनों को घेरा जाए। भाजपा कह रही है कि ये दोनों नेता अब कांग्रेस के साथ चले गए, जिसके खिलाफ संपूर्ण क्रांति का शंखनाद किया गया था। भाजपा चाहती है कि उसे ही जेपी की विरासत का असली दावेदार माना जाए।

नीतीश कुमार जाएंगे नगालैंड, जेपी को करेंगे याद
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर जदयू 11 अक्टूबर को नगालैंड में बड़ा आयोजन करने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके मुख्य अतिथि होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन ङ्क्षसह ऊर्फ ललन ङ्क्षसह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोजन में नगालैंड के स्थानीय लोगों के अलावा वहां बड़ी संख्या में रह रहे बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के नागरिक शामिल होंगे।

नगालैंड के संदर्भ में बड़ा है जेपी का योगदान
मालूम हो कि 1964 में जेपी ने नगालैंड में शांति बहाली की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके योगदान को आज भी वहां के लोग याद कर रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि नगालैंड में शांति जनता की महत्वपूर्ण मांग है। उन्होंने बताया कि जदयू ने बिना किसी से समझौता किए 2023 में नगालैंड विधानसभा का चुनाव लडऩे का फैसला किया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में जदयू को 5.6 प्रतिशत वोट मिला था। एक सीट पर जीत भी हुई थी। उन्होंने दावा किया कि अगले साल के चुनाव में जदयू को अच्छी सफलता मिलेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
यूटिलाइजेशन कार्य में लाएं तेजीः सम्राट चौधरी

नीतीश के खिलवाड़ के कारण नगर निकाय चुनाव पर लगी रोक

लालू के कहने पर बना था मंत्री, उन्हीं के आदेश पर दिया इस्तीफा, आगे भी उठाऊंगा आवाज : सुधाकर सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend