ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश के खिलवाड़ के कारण नगर निकाय चुनाव पर लगी रोक

UB India News by UB India News
October 5, 2022
in पटना, भाजपा
0
यूटिलाइजेशन कार्य में लाएं तेजीः सम्राट चौधरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में होने वाले नगर निकाय चुनाव पर पटना हाईकोर्ट ने आदेश जारी करते हुए रोक लगा दी है. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद बिहार में सियासी राजनीति गर्मा गई है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. इसी क्रम में बिहार के पूर्व पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पे जोरदार प्रहार किया है. सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद पता चला कि नीतीश कुमार की जिद पर अब बिहार चल रहा है.

मुंगेर में सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी जो कि बिहार में पंचायती राज मंत्री थे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 6 माह पूर्व ही आदेश दिया कि आप कमिटी बनाएं और जब हम सरकार में थे तो हम ने निर्णय भी लिया था और उसको एडवोकेट जनरल के यहां भी भेजने का काम किया लेकिन नीतीश कुमार इकलौते व्यक्ति हैं, जिसने जिद मचा कर बिहार के आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया. चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भी बिहार में कमिटी का गठन नहीं किया गया.

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

इससे प्रतीत होता है कि नीतीश कुमार अतिपिछड़ा विरोधी हैं. अतिपिछड़ा के लिए उनके नजर में कोई सम्मान नहीं है. जब पूरे देश में कमिटी का गठन हो रहा था नागपुर में हुआ, महाराष्ट्र में हुआ तो क्या बिहार देश से बाहर है. नीतीश कुमार कहते हैं कि हमने 2005 में कमिटी बनाया जबकि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि ट्रिपल टी पूरी व्यवस्था को जांच करें लेकिन नीतीश कुमार कहते हैं कि जो शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आरक्षण दिया हम उसी को लागू करेंगे. यह बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है.

सम्राट चौधरी ने पूछा कि क्या नीतीश कुमार की जिद से ही बिहार चलेगा. मैं आरोप लगाता हूं कि नीतीश कुमार ने प्रेशर देकर बिहार निर्वाचन आयोग से चुनाव की घोषणा करवायी. यह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post

लालू के कहने पर बना था मंत्री, उन्हीं के आदेश पर दिया इस्तीफा, आगे भी उठाऊंगा आवाज : सुधाकर सिंह

निकाय चुनाव पर रोक के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend