ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू के कहने पर बना था मंत्री, उन्हीं के आदेश पर दिया इस्तीफा, आगे भी उठाऊंगा आवाज : सुधाकर सिंह

UB India News by UB India News
October 5, 2022
in पटना, राजद
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर मंत्री बने थे और उनके कहने पर ही पद भी इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा पद छोड़ना कोई इतनी बड़ी चर्चा का विषय नहीं। सुधाकर ने कहा कि चर्चा का विषय उन मुद्दों का है जिन पर मैंने इस्तीफा दिया। कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड में एक सभा को संबोधित करते हुए सुधाकर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कैबिनेट के किसी भी मंत्री को बर्खास्त करने का अधिकार है, लेकिन मैं यह बताना चाहता हूं कि जिन मुद्दों पर मैंने इस्तीफा दिया है, उन पर चर्चा होनी चाहिए।

सुधाकर ने कहा कि जब मैं कृषि मंत्री था तो मैंने बिहार के किसानों के लिए एक कृषि रोड मैप तैयार करने की मांग की थी। वे बीज और उर्वरक पर सब्सिडी नहीं चाहते हैं लेकिन वे अपनी फसलों के अधिकतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) जैसे लाभकारी मूल्य चाहते हैं। यही किसानों की असली लड़ाई है। सुधाकर ने पूछा कि कौन कह रहा है कि नेता सरकार में रहकर सवाल नहीं उठा सकते? मैं उन्हें चुनौती देना चाहता हूं। देश के संविधान ने हमें सरकार में रहकर लोगों की अनियमितताओं को उठाने का अधिकार दिया है। सुधाकर ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने मुझे कैबिनेट में शामिल होने का निर्देश दिया फिर राजद सुप्रीमो के ही कहने पर मैंने पद छोड़ा।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

अपने विभाग के अफसरों से नाराज थे सुधाकर
गौरतलब है कि सुधाकर सिंह ने दो दिन पहले रविवार को इस्तीफा दे दिया था। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर नीतीश कैबिनेट में कृषि मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। मंत्री बनने के बाद से ही वह अपने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से नाराज थे। सार्वजनिक मंच से उन्होंने अपने विभाग के अफसरों को चोर बताते हुए खुद को चोरों का सरदार कह दिया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post

निकाय चुनाव पर रोक के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

भेंट चढ़ती मासूमियत ...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend