ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मानवता के लिए खतरा………

UB India News by UB India News
September 24, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
Russia-Ukraine War: यूक्रेन को ‘No-Fly Zone’ घोषित करने वाले देश को युद्ध में शामिल माना जाएगा, पुतिन ने दी चेतावनी

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जो ताजा घोषणा की है उससे उन सारी संभावनाओं को हाल–फिलहाल समाप्त कर दिया है जो प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन संवाद के बाद पैदा हुई थीं। उम्मीद जगी थी कि रूस यूक्रेन युद्ध का कोई उचित समाधान निकल आएगा लेकिन अब पुतिन ने कह दिया है कि वह अपने आरक्षित बलों को लामबंद करेंगे और यूक्रेन के उन क्षेत्रों में उतारेंगे जिन्हें रूस का स्थायी अंग बनाना चाहते हैं। यह भी कहा है कि वह आगे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इसका अर्थ है कि पुतिन परमाणु विकल्प की ओर भी जा सकते हैं। यह एक गंभीर स्थिति है जिसका कोई निकट समाधान दिखाई नहीं दे रहा है। अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस के ऊपर जो दंडात्मक प्रतिबंध लागू किए थे उनका विपरीत असर हुआ है। इन प्रतिबंधों के समक्ष झुकने के बजाय उसने अमेरिका सहित पश्चिमी देशों को अपना शत्रु घोषित कर दिया है और किसी भी दबाव के आगे झुकने की संभावनाओं को समाप्त कर दिया है। दोनों देशों के बीच युद्ध की यह सर्वाधिक विनाशक स्थिति है। रूस–यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया के देश ऊर्जा और खाद्यान्न का संकट झेल रहे हैं। अब इस संकट के और अधिक बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। कमजोर देश और अधिक प्रभावित होंगे। दीगर बात है कि रूस के इस कदम का रूस में ही अधिक स्वागत नहीं हो रहा है क्योंकि युद्ध लंबा खींच रहा है। पुतिन का विरोध इस बात को लेकर भी हो रहा है कि इतने लंबे युद्ध के बाद भी वह अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सके हैं। पुतिन के अंदर इस बात को लेकर भी खीज हो सकती है कि यूक्रेन का प्रतिरोध उनकी कल्पना से कहीं ज्यादा निकला। इस मनःस्थिति में पुतिन द्वारा ऐसा कदम उठाया जा सकता है जो सचमुच पूरी मानवता को खतरे में डाल सकता है। पुतिन कह चुके हैं कि रूस की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए हम परमाणु हथियारों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह धमकी नहीं है बल्कि वह उन पर अमल भी कर सकते हैं। इस स्थिति में अमेरिका और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों को यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने के लिए अलावा अन्य दिशा में भी सोचना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
सरकार को तत्काल प्रतिबंध लगाना चाहिए……..

सरकार को तत्काल प्रतिबंध लगाना चाहिए........

क्या संघ बदल रहा हैॽ …..

क्या संघ बदल रहा हैॽ .....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend