ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मीडि़या एक बार फिर अदालत के निशाने पर……..

UB India News by UB India News
September 24, 2022
in खास खबर, मीडिया, संपादकीय
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकतंत्र का चौथा खंभा मीडि़या एक बार फिर अदालत के निशाने पर है। सर्वोच्च न्यायालय ने खबरी चैनलों के ‘नफरती कार्यक्रमों’ पर तल्ख टिप्पणी की है। दरअसल‚ कुछ समाचार चैनल विभाजनकारी कंटेंट चलाते हैं‚ ऐसे आरोप लगते रहे हैं। ऐसे कंटेंट का जो दो समुदायों के बीच वैमनस्यता बढ़ाते हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी मौखिक टिप्पणी में नफरत भरे कार्यक्रमों की बहुतायत पर गहरी चिंता व्यक्त की है। साथ ही इसे रोकने के लिए नियमन की बात भी कही है। न्यायालय ने यह टिप्पणी दायर विभिन्न याचिकाओं की सुनवाई के दौरान की‚ जिसमें नफरत फैलाने वाले कार्यक्रमों पर अंकुश की मांग की गई है। न्यायालय ने केंद्र की भूमिका पर सवाल खड़े़ करते हुए विधि आयोग की इस संदर्भ में रिपोर्ट पर रुख स्पष्ट करने को भी कहा है। इसमें घृणा संबंधी अपराधों पर कानून में संशोधन पर सिफारिश की गई है। न्यायालय ने विशेष तौर पर टीवी एंकरों की भूमिका को रेखांकित किया और कहा कि टीवी एंकर बहस के दौरन विद्वेष फैलाने वाली चर्चा को रोकने में असफल रहते हैं। कई बार तो परोक्ष रूप से इसमें सहभागी भी बन जाते हैं। अलबत्ता‚ यह समझना जरूरी है कि टीवी एंकर सबकुछ तय नहीं करते बल्किकिसी भी समाचार चैनल की एक संपादकीय नीति होती है‚ जिसके मुताबिक कार्यक्रम बनाए जाते हैं। हां‚ लाइव के दौरान एंकर चीजों को तीखा होने से जरूर रोक सकता है‚ लेकिन जिस टीआरपी की अंधी दौड़़ में सभी चैनल खुद को झोंक चुके हैं‚ ऐसे में इस प्रकार के कार्यक्रमों पर अंकुश लगाना आसान नहीं है।

न्यायालय की टिप्पणी बताती है कि मीडि़या को आत्म अनुशासन में रखने के लिए बने संगठन भी अपनी भूमिका निभाने में असफल रहे हैं। यह चिंता की बात है। क्योंकि मीडि़या की स्वायत्तता उसकी सबसे बड़़ी ताकत रही है। अगर भविष्य में कोई नियामक संस्था बनाई जाती है तो परोक्ष रूप से ही सही; उसकी आजादी प्रभावित होगी। दूसरी तरफ तमाम आलोचनाओं के बावजूद मीडि़या का एक तबका ‘जो लोग देखना चाहते हैं‚ वही हम दिखाते हैं’ की आड़़ लेकर नफरती कार्यक्रमों को दिखाते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि मीडि़या चैनल खुद कोड़ ऑफ कंड़क्ट बनाएं। अपने बनाए नियमों से कम–से–कम सरकार या बाकी नियामक संस्थाओं पर मीडि़या को अपने तरीके से हांकने का आरोप नहीं लगेगा। ‘चेक एंड़ बैलेंस’ उनको करना होगा। इसी में सभी का भला है।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
नेताओं की सतही दावेदारी

नेताओं की सतही दावेदारी

लालू के पेट में दर्द समझ आ रहा है, मगर आपका जोश कहां गायब है?

लालू के पेट में दर्द समझ आ रहा है, मगर आपका जोश कहां गायब है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend