ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू के पेट में दर्द समझ आ रहा है, मगर आपका जोश कहां गायब है?

UB India News by UB India News
September 24, 2022
in पूर्णिया, भाजपा
0
लालू के पेट में दर्द समझ आ रहा है, मगर आपका जोश कहां गायब है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की सियासत में बीते महीने राजनीतिक उठा-पटक की वजह से भारतीय जनता पार्टी के सत्ता गंवाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर हैं. सीमांचल क्षेत्र में दो दिन के लिए आए अमित शाह शुक्रवार को पूर्णिया पहुंचे. पूर्णिया में भाजपा की जनभावना रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ‘भारत माता की जय’ का नारा लगवाया और भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि लालू के पेट में दर्द समझ आ रहा है, मगर आपका जोश कहां गायब है? जनभावना रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती है और मैं उन्हें प्रणाम करता हूं. दिनकर जी की कविताओं ने न केवल आजादी के आंदोलन को धार दी, उनकी लेखनी ने भारतीय संस्कृति को मजबूती प्रदान करने का काम किया.

लालू-नीतीश की जोड़ी पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि मेरे आने से लालू और नीतीश के पेट में दर्द हो रहा है. वे कह रहे हैं कि झगड़ा लगाने आए हैं. झगड़ा लगाने के लिए लालू जी आप पर्याप्त हो. आपने पूरा जीवन यह काम किया है. लालू जी के सरकार में आने से डर का माहौल शुरू हो गया है. मगर सीमावर्ती इलाके के लोगों को यह बताना आया हूं कि ये सीमावर्ती जिले हिंदुस्तान का हिस्सा है, यहां किसी को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है. यह भीड़ लालू-नीतीश सरकार के लिए चेतावनी का सिग्नल है.

RELATED POSTS

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

अमित शाह ने कहा कि बिहार की यह धरती परिवर्तन का केंद्र रही है. अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता का आंदोलन हो या इंदिरा की इमरजेंसी हो, इसके खिलाफ आंदोलन बिहार की भूमि से ही शुरू हुआ. आज भाजपा को धोखा देकर लालू की गोद में बैठकर नीतीश जी ने स्वार्थ और सत्ता की राजनीति का जो परिचय दिया है, उसके खिलाभ बिगुल फुंकने की शुरुआत भी इसी भूमि से होगी. हम स्वार्थ और सत्ता की राजनीति की जगह सेवा और विकास की राजनीति के पक्षधर हैं.

नीतीश जी आपको भी धोखा देंगे लालू जी-अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि आपने सबसे पहले जनता पार्टी देवीलाल गुट के साथ चले गए, उसके बाद लालू जी के साथ कपट किया. लालू जी आप ध्यान रखिएगा, नीतीश बाबु कल आपको छोड़कर कांग्रेस की गोदी में बैठ जाएंगे और किसी को मालूम नहीं पड़ेगा. सबसे बड़ा धोखा नीतीश ने किसी को दिया तो देश में प्रतिष्ठित नेता जॉर्ज फर्नांडिस को दिया. उनके कंधे पर बैठकर जनता पार्टी बनाई और जब जॉर्ज बाबु का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहा तो उनके हटाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए.

‘लालू-नीतीश से डरना मत, ऊपर मोदी सरकार है’
अमित शाह ने सीमांचल की जनता से कहा कि सीमावर्ती जिलों में कोई डरिएगा नहीं. लालू-नीतीश की जोड़ी भले ही आ गई है। ऊपर नरेंद्र मोदी सरकार है. किसी की हिम्मत नहीं है कि सीमावर्ती जिलों में मनमानी करने की. हमने बड़प्पन दिखाकर आपको मुख्यमंत्री बनाया. आपको हमसे आधी सीट आई थी और आप आधे बनकर रह गए थे. हमने तब भीबड़प्पन दिखाकर आपको मुख्यमंत्री बनाया था क्योंकि मोदी जी ने आपसे वादा किया था कि हम नीतीश जी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे.

बिहार में फिर जंगलराज का खतरा मंडरा रहा- अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे और बिहार में भी सरकार नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में लालू-नीतीश का जनता सूपड़ा साफ कर देगी. साथ ही 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है. नीतीश कुमार को बस कुर्सी प्यारी है. वो किसी भी पार्टी से गठबंधन कर लेते हैं. जब लालू जी सरकार में हैं तो कौन बचा सकता है. जिस दिन से शपथ लिया, उस दिन से ही बिहार की कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है. नीतीश जी इसे षडयंत्र बता रहे हैं. बिहार पर जंगलराज का खतरा मंडरा रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हर दिन एक नई चुनौती लेकर आने लगा है। हाल के दिनों की बात करें तो कुछ...

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच शनिवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह हुआ। जिसमें जन सुराज के कई...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

Next Post
आतंकियों पर कार्रवाई को लेकर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए : जयशंकर

आतंकियों पर कार्रवाई को लेकर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए : जयशंकर

यूक्रेन पर भारत ने चुना बीच का रास्ता, UNSC में नहीं किया मतदान

चीन के अडंगा के बावजूद भारत बन सकता है UNSC का स्थाई सदस्य?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend