ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ब्रिटिश सरकार से पाकिस्तानी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़़ी कार्रवाई की अपेक्षा है……..

UB India News by UB India News
September 21, 2022
in अपराध, खास खबर
0
ब्रिटिश सरकार से पाकिस्तानी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़़ी कार्रवाई की अपेक्षा है……..

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच पाकिस्तानी असामाजिक तत्वों ने हिंदू मंदिरों में तोड़़–फोड़़ की और भगवा ध्वज के साथ बेअदबी की। इस जघन्य अपराध की चाहे जितनी भी निंदा की जाए‚ कम है। यह घटना‚ पूर्वी इंग्लैंड़ के लेस्टर शहर की है। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने भारतीय समुदाय के विरुद्ध हिंसा और हिंदू परिसरों में तोड़़–फोड़़ की कड़़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ब्रिटेन में भारतीय उपमहाद्वीप के देश भारत‚ पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोगों की संख्या काफी है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद ३७० को निरस्त कर जम्मू–कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के मुद्दे ने ब्रिटेन में रहने वाले पाकिस्तानी लोगों में भारत विरोधी भावना को काफी मजबूत किया है। अमेरिका और पश्चिमी देशों का सत्ता प्रतिष्ठान‚ सिविल सोसाइटी और मीडि़या का रुख भारत की राष्ट्रवादी सरकार के प्रति अनुकूल नहीं रहा है। अगस्त २०१९ में जब भारतीय संसद ने संविधान के अनुच्छेद ३७० को निरस्त किया था उसके बाद ब्रिटेन के विदेश मंत्री ड़ोमिनिक रॉब ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए संसद में कहा था कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद ३७० को हटाए जाने के बाद से कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों की जांच होनी चाहिए। अमेरिका और पाकिस्तान के सत्ता प्रतिष्ठान भी भारत के विरुद्ध भी इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। जबकि यह भारत का आंतरिक मामला है और किसी भी देश को इसमें हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं। इससे पहले भी कश्मीर के मुद्दे को लेकर ब्रिटेन में सक्रिय अलगाववादी और खालिस्तानी तत्वों ने भारतीय उच्चायोग पर विरोध प्रदर्शन किया था। लेस्टर की घटना के पीछे उन्हीं पाकिस्तान प्रायोजित प्रदर्शनकारियों का हाथ हो सकता है‚ जिन्होंने १५ अगस्त २०१९ को लंदन में भारतीय उच्चायोग में स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए एकत्र हुए भारतीय और भारतीय मूल के लोगों पर हमला किया था। प्रदर्शनकारियों ने अंडे़ और पानी की बोतलों से प्रहार किया था। लेस्टर शहर की घटना के मूल में पिछले माह एशिया कप के दौरान भारत के हाथों पाकिस्तान की टीम की हार के बाद पैदा हुआ तनाव है। इसलिए इस पूरी घटना को सांप्रदायिक कोण से देखना उचित नहीं होगा। वास्तव में यह ब्रिटेन में सक्रिय कश्मीरी अलगाववादी‚ खालिस्तानी और भारत विरोधी पाकिस्तान समर्थकों की करतूत है‚ जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। ब्रिटेन की सरकार से इन तत्वों के विरुद्ध कड़़ी कार्रवाई की अपेक्षा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
अमित शाह का सीमांचल दौरा क्यों है खास ?

अमित शाह का सीमांचल दौरा क्यों है खास ?

नहीं रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव – 42 दिन से कोमा में थे , AIIMS में ली आखिरी सांस, कल दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

नहीं रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव - 42 दिन से कोमा में थे , AIIMS में ली आखिरी सांस, कल दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend