ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है और उन्हें उनका पूरा अधिकार मिलना ही चाहिए

UB India News by UB India News
July 15, 2022
in जदयू, पटना
0
50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है और उन्हें उनका पूरा अधिकार मिलना ही चाहिए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिला प्रकोष्ठ बहुत भारी प्रकोष्ठ है, क्योंकि यह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है. पार्टी में एक दर्जन प्रकोष्ठ हैं, लेकिन 50 प्रतिशत आबादी वाला एकमात्र प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ ही है. उन्होंने कहा कि नवंबर 2005 में नीतीश कुमार जी ने न्याय के साथ विकास का नारा दिया था, तब मैं पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष था. मुख्यमंत्री जी आज भी उसपर कायम हैं. मुख्यमंत्री जी ने उसी समय कहा था कि 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है और उन्हें उनका पूरा अधिकार मिलना ही चाहिए.

इस दौरान ललन सिंह ने साफ-साफ कहा कि अगर नीतीश कुमार के सपनों को पूरा करना है तो जो उनका सपना है. वह JDU की महिला नेता और कार्यकर्ता पूरा कर दें तो फिर मुख्यमंत्री जी से कोई हाथ मिलाने वाला कोई नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अगर जदयू का महिला प्रकोष्ठ सशक्त हो जाए तो मुख्यमंत्री जी से कोई हाथ मिलने वाला कोई नहीं होगा. लेकिन, इसके लिए संगठन के लिए एकजुटता, समर्पण, समन्वय बेहद आवश्यक है. मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए जो किया, वह किसी ने नहीं किया.

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि गर्व के साथ सभी घरों तक सिर्फ पहुंचने का काम करिए. मुख्यमंत्री जी ने जो किया है वह बताने की भी जरूरत नहीं, सिर्फ सभी घरों तक पहुंचने की आवश्यकता है. ललन सिंह ने फिर से अपनी बात दोहराते हुए कहा कि आज एक करोड़ से अधिक महिलाएं जीविका से जुड़ी हुईं है. सिर्फ महिला प्रकोष्ठ सक्रिय हो जाए तो नीतीश कुमार जी से कोई हाथ मिलाने वाला नहीं होगा.

उपेंद्र कुशवाहा ने कही यह बात

वहीं इस मौके पर जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार के निर्णय ने समाज में परिवर्तन किया है. इसके लिए मुख्यमंत्री जी को जितना धन्यवाद दिया जाए वो कम होगा, जो लोग अपने घर की महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने देते थे, वे स्वयं अपने घर की बहु-बेटी और पत्नी के फोटो लगे पर्चे बांटते नजर आते हैं. महिलाएं नेत्रियों से मेरी अपील है कि जहां वाग चुनाव जीतती हैं वहां वह स्वयं आगे आएं न कि अपने परिजनों को आगे करें. आवश्यकतानुसार अपने अधिकार के लिए जरूर बोले.

पार्टी ने महिलाओं को दिया सम्मान

बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि पार्टी ने महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत काम किया है, सबको सम्मान दिया है. बहुत सारी महिलाएं हैं जो समाज में कुछ न कुछ करती रहती हैं, उनको आगे लाना है. महिलाएं बढ़-चढ़ कर वोट डालने जाती हैं, इसका अर्थ यह है कि उनमें राजनैतिक चेतना है. सरकारी योजनाओं को भी सभी तबके की महिलाओं तक पहुंचाया जा रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
RSS मतलब राष्ट्र प्रेम..RSS मतलब राष्ट्र कल्याण…

RSS मतलब राष्ट्र प्रेम..RSS मतलब राष्ट्र कल्याण...

अनंत सिंह का राजनीतिक उत्तराधिकारी कौन होगा ?

अनंत सिंह का राजनीतिक उत्तराधिकारी कौन होगा ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend