ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गैंगेस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

UB India News by UB India News
July 12, 2022
in Lokshbha2024, अपराध
0
गैंगेस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

साल 1993 के मुंबई बम धमाकों के गुनहगार और गैंगेस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि गैंगस्टर अबू सलेम को 2030 तक रिहा नहीं किया जा सकता है, लेकिन उसकी 25 साल की हिरासत अवधि पूरी करने के बाद, केंद्र सरकार भारत और पुर्तगाल के बीच प्रत्यर्पण संधि के बारे में राष्ट्रपति को सलाह दे सकती है। बता दें कि अबू सलेम (Abu Salem) ने उसे सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा को चुनौती दी थी। सलेम की याचिका में कहा गया है कि साल 2002 में प्रत्यर्पण के समय भारत की ओर से पुर्तगाल को दिए गए आश्वासन के मुताबिक, उसे दी गई सजा 25 साल से अधिक नहीं हो सकती। इसलिए, उसे 2027 में रिहा किया जाए

2005 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था अबू सलेम
गौरतलब है कि साल 1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी सलेम (Abu Salem) को लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 11 नवंबर, 2005 को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था। जून 2017 में सलेम को दोषी ठहराया गया और बाद में मुंबई में 1993 के सिलसिलेवार बम धमाकों में उसकी भूमिका के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

RELATED POSTS

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

बता दें कि 12 मार्च, 1993 को मुंबई में लगभग दो घंटे में एक के बाद एक 12 विस्फोट किए गए थे। इस हमले में 257 लोगों की मौत हुई थी और 713 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

पुर्तगाल में गिरफ्तार हुआ था सलेम
सलेम को रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद पुर्तगाल में गिरफ्तार किया गया था। 25 फरवरी, 2015 को एक विशेष टाडा अदालत ने सलेम को 1995 में मुंबई के बिल्डर प्रदीप जैन की उसके ड्राइवर मेहंदी हसन के साथ हत्या के एक अन्य मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

कौन है अबू सलेम
यूपी के आजमगढ़ से अंडरवर्ल्ड तक का सफर करने वाले अबू सलेम (Abu Salem) के नाम के साथ कई बार ‘अंडरवर्ल्ड डॉन’ का तमगा लगा। लेकिन सलेम पर करीब से नजर रखने वाले लोग मानते थे कि वह डॉन नहीं था। सलेम 1993 के बम धमाके से पहले दाउद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम के ड्राइवर और डिलीवरी मैन के तौर पर काम करता था। वरिष्ठ पत्रकार हुसैन जैदी ने सलेम पर लिखी किताब में दावा किया है कि जेल में सलेम को डॉन जैसा रुतबा नहीं मिला था, शायद यही वजह थी कि उस पर जेल में कई बार हमले हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सरायमीर से अबू सलेम (Abu Salem)का परिवार ताल्लुक रखता है। उसके पिता अब्दुल कय्यूम अंसारी वकील थे। अंसारी की मौत के बाद उनके परिवार में काफी गरीबी थी, ऐसे में सलेम की मां ही छोटा-मोटा काम करके अपने परिवार का गुजारा करती थीं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 28, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

Next Post
देश के 25 राज्यों में बारिश हो रही भारी, लेकिन UP-Bihar में इंतजार जारी

देश के 25 राज्यों में बारिश हो रही भारी, लेकिन UP-Bihar में इंतजार जारी

JEE (मेंस) के पहले सत्र का रिजल्ट घोषित ,14 छात्रों ने हासिल किए 100 में से 100 अंक

JEE (मेंस) के पहले सत्र का रिजल्ट घोषित ,14 छात्रों ने हासिल किए 100 में से 100 अंक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend