ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका ने उठाया मानवाधिकार का मुद्दा, भारत ने दिया करारा जवाब

UB India News by UB India News
April 16, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, ब्लॉग
0
अमेरिका ने उठाया मानवाधिकार का मुद्दा, भारत ने दिया करारा जवाब
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका पर खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत पूरी तरह से चरितार्थ हो रही है. रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) पर भारत के तटस्थ रुख से बौखलाए अमेरिका ने मानवाधिकारों (Human Rights) के हनन की आड़ लेकर भारत को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है. 2021 कंट्री रिपोर्ट्स ऑन ह्यूमन राइट्स प्रैक्टिसः इंडिया नाम की इस रिपोर्ट में पुलिस द्वारा मनमानी गिरफ्तारी, ह‍िरासत में मौत, अल्पसंख्यकों के खिलाफ धार्मिक हिंसा, अभिव्यक्ति की आजादी, मीडिया पर प्रतिबंध, पत्रकारों पर मुकदमे और हद से ज्‍यादा प्रतिबंधात्मक कानूनों पर चिंता व्‍यक्‍त कर भारत (India) को कठघरे में खड़ा किया गया है. यह अलग बात है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने इस रिपोर्ट पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए शठे शाठ्यम समाचरेत वाले अंदाज में जवाब दिया है. एस जयशंकर ने कहा है कि भारत की भी अमेरिका में हो रहे मानवाधिकारों के हनन पर गहरी नजर है.

ब्लिंकन ने कहा था भारत की चिंताजनक घटनाओं पर नजर है
गौरतलब है कि भारत-अमेरिका के बीच चौथे सत्र की टू प्लस टू वार्ता के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि अमेरिका भारत में हो रहे कुछ हालिया चिंताजनक घटनाक्रम पर नजर बनाए है, उन्होंने कुछ सरकारी, पुलिस और जेल अधिकारियों की मानवाधिकार उल्लंघन की बढ़ती हुई घटनाओं का जिक्र किया था. गौरतलब है कि अमेरिका की मानवाधिकार हनन रिपोर्ट में फरवरी 2021 में जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि, मानवाधिकार कार्यकर्ता हिदमे मरकाम और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी का जिक्र किया गया है. इसके अलावा भीमा कोरेगांव प्रकरण में निरुद्ध किए गए 15 कार्यकर्ताओं को जमानत से इनकार समेत 81 वर्षीय कव‍ि वरवर राव और स्टेन स्वामी का भी जिक्र किया गया है. पेगासस को लेकर भी मोदी सरकार पर निजता का उल्‍लंघनका आरोप भी लगाया गया है.

RELATED POSTS

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

भारत बोलने से कभी पीछे नहीं हटेगा
अमेरिका यात्रा की समाप्ति पर पत्रकारों से बातचीत में जयशंकर ने कहा कि टू प्लस टू बातचीत में दोनों देशों के बीच मानवाधिकार के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई. भारत-अमेरिका के बीच यह बातचीत प्रमुखता से राजनीतिक और सैन्य मामलों पर केंद्रित थी. हालांकि एस जयशंकर ने यह जरूर कहा कि इस मसले पर ब्लिंकन की भारत यात्रा के दौरान चर्चा हुई थी, जिसमें हमने अपना रुख स्पष्ट कर दिया था. भारत ने साफ कहा था कि अमेरिका में भारतीयों के साथ हो रहे मानवाधिकारों हनन पर चिंता व्यक्त की थी. खासकर न्यूयॉर्क में दो सिखों के साथ पेश आए घटनाक्रम पर भारत ने बेबाक राय रखी थी. आगे भी ऐसे किसी मसले पर जब चर्चा होगी, तो हम बोलने से पीछे नहीं हटेंगे. एक खास लॉबी और वोट बैंक के फेर में इस तरह की बातें सामने लाई जाती हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 23, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

Next Post
खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति दुनिया भर को कर सकता है भारत………..

खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति दुनिया भर को कर सकता है भारत...........

आज एक दूजे के हो जाएंगे रणबीर-आलिया

आज एक दूजे के हो जाएंगे रणबीर-आलिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend