ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश के बगैर हम किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं हो सकते

UB India News by UB India News
April 10, 2022
in जदयू, पटना
0
नीतीश के बगैर हम किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं हो सकते

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व के बिना गठबंधन नहीं है। आरक्षण छीनने की साजिश हो रही है। नेतृत्व के मसले पर उनकी पार्टी कोई समझौता करने नहीं जा रही है। नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और नीतीश के बगैर हम किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं हो सकते। श्री कुशवाहा शनिवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जदयू द्वारा आयोजित सम्राट अशोक जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।
श्री कुशवाहा ने आरक्षण को लेकर बडी साजिश की तरफ इशारा किया है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना पर बीजेपी की चुप्पी बेहद खतरनाक है। बीजेपी के एक बडे नेता ने केंद्र में मेरे मंत्री रहते हुए इस बात पर सहमति जताई थी कि जातीय जनगणना होनी चाहिए‚ लेकिन बीजेपी बाद में अपने इस स्टैंड से पीछे हट गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर जातीय जनगणना नहीं हुई तो आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनायी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ नेता लगातार अलग तरह के बयान देते रहते हैं। कुछ लोग गलत तरह की परंपरा की शुरुआत करने में लगे हुए हैं। एक साहित्यकार ने तो सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से कर दी थी जो सही नहीं है। वैसे लोगों को पुरस्कृत भी किया गया था। हम सबने इसका विरोध भी किया था। सभी राजनीतिक दल ने विरोध किया‚ लेकिन उसके पुरस्कार की वापसी नहीं कराई गई। जब तक साहित्यकार दया प्रकाश की पुरस्कार वापसी नहीं कराई गई तब तक यह मांग जारी रहेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक के लिए काफी कुछ किया। बीजेपी के नेता ने सम्राट अशोक की जयंती पर सार्वजनिक छु^ी की भी घोषणा कर दी। एनडीए की सरकार ने नहीं बल्कि महागठबंधन की सरकार में यह फैसला लिया गया था। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी ने जो तारीख बतायी इससे लगता है शायद उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। बिना जानकारी के झंडे उठाने वाले कुशवाहा समाज के नेताओं को सोच–समझकर बोलना चाहिए। श्री कुशवाहा ने कहा कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुशवाहा पंचायती राज संस्था में आरक्षण रोकने का काम किया गया है। जातीय जनगणना को लेकर सभी लोगों को आवाज उठाने की जरूरत है। जातीय जनगणना के बिना कुछ भी संभव नहीं है। जातीय जनगणना को लेकर पार्टी आगे बढे। हम सभी लोगों से चर्चा करने के लिए गांव–गांव तक जाकर चर्चा करने को तैयार हैं। श्री कुशवाहा ने कहा कि न्यायपालिका में जजों की बहाली में किसी तरह की कोई पारदर्शिता नहीं होती है। किसी तरह का आरक्षण नहीं होता है। ऐसे में गरीब के बच्चे कभी भी जज नहीं बन सकते। समारोह को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा‚ ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज‚ पूर्व शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा‚ पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह‚ विधान पार्षद नीरज कुमार आदि ने संबोधित किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

by UB India News
July 21, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक माह में आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के 62 प्रतिशत शीघ्र भरे जाएं।...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

by UB India News
July 21, 2026
0

कोचिंग विवाद का मसला अभी थमा भी नहीं था कि फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है।...

Next Post
दानापुर विधायक रीतलाल राय के दो निजी बॉडीगार्ड हथियार और 185 कारतूस के साथ गिरफ्तार

दानापुर विधायक रीतलाल राय के दो निजी बॉडीगार्ड हथियार और 185 कारतूस के साथ गिरफ्तार

नीतीश कुमार ने दिया बिहार के सरकारी कर्मियों को रामनवमी का तोहफा, अब मिलेगा 34% महंगाई भत्ता

नीतीश कुमार ने दिया बिहार के सरकारी कर्मियों को रामनवमी का तोहफा, अब मिलेगा 34% महंगाई भत्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend