ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आमस से दरभंगा एनएच के लिए 1390 करोड़ स्वीकृतः नितिन नवीन

UB India News by UB India News
February 5, 2022
in Lokshbha2024, पटना, परिवहन, भाजपा
0
आमस से दरभंगा एनएच के लिए 1390 करोड़ स्वीकृतः नितिन नवीन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात कर बिहार राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग के अन्तर्गत चल रही बिहार की योजनाओं पर औपचारिक चर्चा की। नई दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि बिहार में चल रही राजमार्ग योजना के जो प्रस्ताव समर्पित किए गए हैं‚ उस पर केन्द्र की सहमति बहुत ही जल्द मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात बहुत ही सकारात्मक रही। इस बैठक में पटना–गया–ड़ोभी राजमार्ग एनएन–८३) को ६ लेन करने पर भी चर्चा हुई। वार्ता के क्रम में बिहार में भारतमाला परियोजना के तहत आमस से दरभंगा राष्ट्रीय राजमार्ग (पैकेज–१) आमस–शिवरामपुर खण्ड़ जो राष्ट्रीय राजमार्ग ११९ ड़ी. है‚ के लिए १३९० करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई। पथ निर्माण मंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को इस स्वीकृति के लिए धन्यवाद दिया।

एनएच–११९ड़ी एक्सेस कंट्रोल्ड़ हाईवे है‚ जिसमें मात्र ढाई घंटे में एनएच–२ से ईस्ट वेस्ट कॉरिड़ोर का सफर तय होगा। इस पथ के निर्माण से पूर्ण रूप से नई गलियारा में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। एनएचएआई द्वारा इस राजमार्ग के लिए पूर्व में निविदा की जा चुकी है। इस स्वीकृति के बाद निविदा का निष्पादन त्वरित गति से किया जायेगा तथा निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ हो जाएगा। नितिन नवीन ने बताया कि पथ निर्माण विभाग द्वारा इस पथ के लिय भूमि अधिग्रहण की निरन्तर समीक्षा की जा रही है तथा अगले दो महीनों में सभी रैयतों को मुआवजा देकर भूमि अधिग्रहण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है। पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि मध्य फरवरी में नितिन गड़करी के साथ बिहार में आगामी एवं वर्तमान योजनाओ के लिए एक समीक्षा बैठक रखी जायेगी।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
मांझी‚ सहनी व कुशवाहा मेरे साथ होंगेः तेजप्रताप

मांझी‚ सहनी व कुशवाहा मेरे साथ होंगेः तेजप्रताप

पटना रिमांड होम से लड़कियों की सप्लाई मामले में राबड़ी देवी का सरकार पर गंभीर आरोप

पटना रिमांड होम से लड़कियों की सप्लाई मामले में राबड़ी देवी का सरकार पर गंभीर आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend