ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मांझी‚ सहनी व कुशवाहा मेरे साथ होंगेः तेजप्रताप

UB India News by UB India News
February 5, 2022
in पटना, राजद
0
मांझी‚ सहनी व कुशवाहा मेरे साथ होंगेः तेजप्रताप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व विधायक तेजप्रताप यादव ने नीतीश सरकार को लेकर बडा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी से मेरी बात लगातार हो रही है। उनके साथ ‘हम’ के जीतन राम मांझी और जदयू के उपेन्द्र कुशवाहा तीनों हमारे साथ जल्द आएंगे। उन्होंने दावा किया कि ज्यादा नहीं‚ सिर्फ चार दिन इंतजार कीजिए‚ ये तीनों हमारे साथ आएंगे। कहां आएंगे‚ वह जगह भी हम सबको बता देंगे। एनड़ीए में राजनीतिक रूप से सबसे ज्यादा उग्र मुकेश सहनी नजर आ रहे हैं। मछुआरों को आरक्षण दिलाने के सवाल पर वह किसी भी पार्टी से लडने–भिडने को तैयार हैं। एनड़ीए में रहकर भी इन दिनों भाजपा के खिलाफ बयान दे रहे हैं और नीतीश कुमार की तारीफ कर रहे हैं।

यदि बात जदयू के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र कुशवाहा की करें तो उन्होंने केन्द्र सरकार के बजट की आलोचना कर अलग ही मैसेज दे दिया है। वहीं नीतीश कुमार ने बजट की तारीफ की है। जीतन राम मांझी को एनड़ीए की ओर से आश्वासन दिया गया है‚ इसलिए वह २४ सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव में सीटों के सवाल पर चुप हैं। लेकिन वे जब–तब एनड़ीए के अंदर अपनी अलग लकीर खींचते रहे हैं। चाहे वह शराबबंदी का सवाल हो या विशेष राज्य के दर्जे का। तीन बडे नेता जीतन राम मांझी‚ उपेन्द्र कुशवाहा और मुकेश सहनी अपने बयानों से अपनी नाराजगी बयां करते रहे हैं। अब जब लालू प्रसाद के बडे बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने यह कह दिया है कि चार दिन में ये तीनों नेता राजद के साथ आ जाएंगे तो बारिश के बाद बढी ठंड के बीच राजनीति गरमा गई है।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

पिता लालू यादव पार्टी का नेतृत्व करते रहेंगे
राजद की १० फरवरी को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव होगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि तेजस्वी यादव को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसी बीच लालू के बडे बेटे तेजप्रताप यादव ने इन अटकलों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उनके पिता लालू यादव पार्टी का नेतृत्व करते रहेंगे। ऐसी अटकलें हैं कि बैठक में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पार्टी की बागडोर अपने छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सौंप सकते हैं। हालांकि जब इसके बारे में तेज प्रताप से पूछा गया तो उन्होंने कहा‚ ‘हमारे पिता पहले से ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्होंने शुरू से ही संगठन को बहुत अच्छी तरह से चलाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष वही हैं और वही रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि लालू यादव १५ फरवरी को झारखंड में १३९ करोड रुपये के डोरंडा चारा घोटाला मामले से जुडे आखिरी और अंतिम मामले में फैसला आने से पहले तेजस्वी को पार्टी की कमान सौंपना चाहते हैं।
लालू फिलहाल इस मामले में जमानत पर बाहर हैं। बेशक दोनों भाइयों के बीच आरजेडी की कमान संभालने को लेकर तकरार की खबरें सामने आती रहती हैं‚ लेकिन तेजप्रताप का कहना है कि उनका रिश्ता सौहार्दपूर्ण है। उन्होंने हमेशा अपने छोटे भाई को अर्जुन और खुद को कृष्ण बताया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
पटना रिमांड होम से लड़कियों की सप्लाई मामले में राबड़ी देवी का सरकार पर गंभीर आरोप

पटना रिमांड होम से लड़कियों की सप्लाई मामले में राबड़ी देवी का सरकार पर गंभीर आरोप

विद्या‚ बुद्धि‚ ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा आज

विद्या‚ बुद्धि‚ ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend