ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में विधानपरिषद सीट बंटवारे से HAM संतुष्ट, VIP ने कहा- सभी सीटों पर लड़ेंगे

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in पटना, बिहार, विआईपपी, हम
0
बिहार में विधानपरिषद सीट बंटवारे से HAM संतुष्ट, VIP ने कहा- सभी सीटों पर लड़ेंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधान परिषद 24 सीटों के चुनाव को लेकर बिहार के NDA में घमासान होने वाला है। NDA ने अपने एक दल के साथ डील कर ली है, वहीं दूसरे दल ने पूरी तरह से बगावत कर दी है। दरअसल, शनिवार को NDA के दोनों बड़े घटक दल BJP और JDU ने विधान परिषद के 24 सीटों का बंटवारा आपस में कर लिया। इस बंटवारे में 12 सीट पर BJP, 11 सीट पर JDU और एक सीट पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी यानी कि पशुपति पारस की पार्टी को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया है।

अब ऐसे में HAM और VIP दोनों के हाथ खाली रह गए। NDA ने HAM के साथ तो एक डील कर ली है। लेकिन VIP को इसकी सुगबुगाहट भी नहीं मिली। ऐसे में VIP ने इस चुनाव में बगावत करने की ठान ली है। VIP ने आरोप लगाया है कि इस बंटवारे में उनसे कोई संपर्क नही किया गया है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

क्या है डील
बिहार विधान परिषद के इस चुनाव में भले जीतनराम मांझी की पार्टी हम को एक भी टिकट नहीं मिली हो। लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनकी पार्टी के साथ एनडीए ने डील कर ली है। इसीलिए जीतनराम मांझी की पार्टी की तरफ से इस बंटवारे पर कोई बयान नहीं आया है। यह डील क्या है? विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक इस साल के जुलाई में विधान परिषद की 7 सीटें खाली होने वाली है। ये सीटें विधानसभा के सदस्यों के तरफ से भरी जाती है।

इन 7 सीटों में से एक सीट को जीतन राम मांझी की पार्टी HAM को दिया जाएगा। इसी भरोसे के साथ जीतनराम मांझी को मना लिया गया है और जीतनराम मांझी के तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। HAM के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान से पूछा गया तो उन्होंने बस इतना कहा कि इस बंटवारे से हमारी पार्टी संतुष्ट है, हमें कोई दिक्कत नहीं है।

24 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी VIP
इधर, NDA के दूसरे घटक दल VIP ने बगावत करने की ठानी है। VIP ने विधानपरिषद की सभी 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। VIP के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि मुकेश सहनी ने यह स्पष्ट कर दिया हैं कि VIP पार्टी ने सभी 24 परिषद सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अपनी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है। बिहार विधान परिषद चुनाव में VIP पार्टी सभी 24 सीट पर उम्मीदवार देगी।

उम्मीदवार की औपचारिक घोषणा भी पार्टी के तरफ से जल्द कर दी जाएगी। मुकेश सहनी ने जी पहले ही कह दिया हैं कि काम करने से पहले भरोसा में लिया जाता है, काम करने के बाद नहीं। BJP और JDU ने बिना सम्पर्क किए निर्णय लिया है। लोकतांत्रिक देश में हर एक पार्टी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है। VIP पार्टी भी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है, पार्टी की सभी 24 सीट की तैयारी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
बिहार में नहीं रहा महागठबंधन, राजद नही देगी कांग्रेस को सीट

बिहार में नहीं रहा महागठबंधन, राजद नही देगी कांग्रेस को सीट

नये कलेवर में तैयार बिहार इंपोरियम का शाहनवाज ने किया शुभारंभ

नये कलेवर में तैयार बिहार इंपोरियम का शाहनवाज ने किया शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend