ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में नहीं रहा महागठबंधन, राजद नही देगी कांग्रेस को सीट

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in कांग्रेस, पटना, बिहार, राजद
0
बिहार में नहीं रहा महागठबंधन, राजद नही देगी कांग्रेस को सीट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधान परिषद चुनाव में राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) ने कांग्रेस (Congress) को आईना दिखा दिया है। पिछले हफ्ते भर से लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) एवं तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से मुलाकात के लिए दिल्ली में डेरा जमाए बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) अध्यक्ष मदन मोहन झा की आरजेडी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात नहीं हो सकी। विदेश से लौटने के साथ ही तेजस्वी ने साफ कर दिया कि वह बिहार में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं देने जा रहे हैं। दिल्ली में मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन केंद्र में है। बिहार में अभी ऐसा कोई चुनाव नहीं है। दो सीटों पर उपचुनाव (Bihar Assembly By-Election) में आरजेडी गठबंधन करने के लिए तैयार था, लेकिन कांगेस से सकारात्मक सहयोग नहीं मिला। तेजस्वी ने यह भी साफ कर दिया कि वामदलों (Left Parties) के साथ मिलकर उन्होंने विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी पहले ही तय कर दिए हैं। आरजेडी और वाद मल अपने दम पर विधान परिषद चुनाव लड़ेंगे।

अंतिम प्रयास में जुटे रहे लालू, कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात
बताया जाता है कि सीट बंटवारे को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अंतिम प्रयास कर लिया है। लालू बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मुलाकात कर चुके हैं। अब बिहार कांग्रेस के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मिलकर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। ऐसे में एमएलसी चुनाव में भी आरजेडी व कांग्रेस अलग-अलग ताल ठोकते नजर आएंगे, यह तय हो गया है। इस बीच आरेजडी ने कई सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें कुछ ऐसी सीटें भी हैं, जिनपर कांग्रेस दावा कर रही है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

कांग्रेस का छह सीटों पर दावा, जानिए पार्टी का फार्मूला
बिहार में जुलाई 2021 से विधान परिषद की 24 सीटें रिक्त हैं। इनमें स्थानीय निकाय प्राधिकार क्षेत्र से कार्यकाल पूरा करने वाले 19 विधान पार्षद हैं तो तीन विधान पार्षद चुनाव लड़कर विधायक बन चुके हैं। दो सीटें विधान पार्षदों के निधन से खाली हो गईं हैं। पिछली बार 24 सीटों पर महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रस और जेडीयू ने मिलकर लड़ा था। आरजेडी व जेडीयू ने 10-10 सीटों पर तो कांग्रेस ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा था।

कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने सीट शेयरिंग फॉर्मूला का सुझाव देते हुए कहा था कि महागठबंधन छोड़ चुके जेडीयू कोटे की 10 सीटें महागठबंधन के सभी घटक दल आपस में बांट लें।
विधानसभा में कांग्रेस के पास 19 सीटें हैं। इस आधार पर सीट शेयरिंग के तहत कांग्रेस का 20 प्रतिशत सीटों पर दावा था, जो विधान परिषद में दो सीटें होती हैं। सीटिंग चार सीटों को जोड़ कर कांग्रेस कुल छह सीटें मांग रही थी।

 

जदयू यूपी में केवल दिखावे के लिए लड रहा है चुनावः राजद

बिहार राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि जदयू उत्तर प्रदेश में सिर्फ दिखावे के लिए चुनाव लड रहा है। अगर वह चुनाव में गंभीर होता तो मैदान में उतरने से पहले ही हार नहीं मान लेता। जदयू को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किस डर से जदयू ने स्टार प्रचारकों की सूची से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को अलग कर लिया है। क्या सिर्फ खानापूरी के लिए ही चुनाव मैदान में उतरा है या जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह नीतीश कुमार के खिलाफ जाकर चुनाव मैदान में उतरने की जो जिद्’ किये हुए थे उसी के तहत ही जदयू वहां चुनाव लड रहा है। जदयू के मुख्य चेहरा ही चुनाव प्रचार से गायब हैं‚ ये कौन–सा चुनाव लडने का तरीका है‚ यह समझ से परे है। इन्होंने कहा कि दरअसल जदयू समाजवाद की विचारधारा से अलग हटकर नीतीश कुमार के द्वारा आरएसएस की विचारधारा को आत्मसात करने के कारण ही उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ जाने से डर रही है। डबल इंजन की सरकार ने शिक्षकों के लिए एक ऐसा फरमान जारी किया है जो पाठशाला और शिक्षा की गुणवत्ता को शराब और शराबी को खोजने में ही समाप्त कर देगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
नये कलेवर में तैयार बिहार इंपोरियम का शाहनवाज ने किया शुभारंभ

नये कलेवर में तैयार बिहार इंपोरियम का शाहनवाज ने किया शुभारंभ

पटना सहित बिहार के 33 जिलों में कोल्ड डे

पटना सहित बिहार के 33 जिलों में कोल्ड डे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend