सूबे के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को बिहार की जनता के साथ–साथ राज्य के बुनकरों और शिल्पकारों को भी एक और बडी सौगात दी। उन्होंने पटना के मौर्या लोक कॉम्प्लेक्स में ६५ लाख की लागत से नए रंग और नए कलेवर में तैयार हुए बिहार इंपोरियम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार के बुनकरों को प्रोत्साहित करने की उनकी लगातार कोशिश रही है। नए रंग और नए कलेवर में तैयार हुआ बिहार इंपोरियम राज्य के अलग–अलग हिस्सों में काम कर रहे बुनकरों‚ शिल्पकारों और कलाकारों के उत्पादों को बहुत बढिया बाजार उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में बडे उद्योगों के विकास के साथ–साथ उनका ध्यान प्रदेश के दूरदराज इलाकों में काम कर रहे बुनकरों‚ हस्तशिल्पियों‚ खादी व ग्रामोद्योग से जुडे लोगों को भी मजबूती प्रदान करने पर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बहुत कुछ नया हो रहा है। बिहार में बडे–बडे उद्योग लग रहे हैं तो छोटे उद्यमियों को भी बढावा दिया जा रहा है।
आज पटना के मौर्या कॉम्प्लेक्स में नए रंग और नए कलेवर में तैयार हुए बिहार इंपोरियम का शुभारंभ किया। नई रंगत में तैयार बिहार इंपोरियम बिहार के बुनकरों और शिल्पकारों के उत्पादों को बढ़िया बाज़ार देकर उन्हें प्रोत्साहित करेगा। pic.twitter.com/kWrCn5SD11
— Syed Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) January 29, 2022
बिहार को उद्योग क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए सभी तरह के उद्योगों का विकास जरूरी है। 65 लाख की लागत से नए रंग में तैयार बिहार इंपोरियम राज्य के बुनकरों, शिल्पकारों को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।
आज बिहार इंपोरियम का शुभारंभ कर इसे जनता को समर्पित किया। pic.twitter.com/RwwkV5AjAC
— Syed Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) January 29, 2022







