मौसम विभाग ने पटना सहित राज्य के 33 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट किया है। दो दिनों तक 33 जिलों में कोल्ड डे की तरह हालात होंगे और इस दौरान बिहार के अलग अलग जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा होगा। मौसम विभाग ने ठंड के इस मौसम में सेहत को लेकर लोगों को अलर्ट किया है। 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में शुष्क तथा पहाड़ की तरफ से आने वाली ठंडी हवाओं की रफ्तार 10 से 15 किमी प्रति घंटे से चल रही है।
ठंडी उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किलो मीटर ऊपर तक हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक राज्य के 33 जिलों में कोल्ड डे का हालात होगा। दो दिनों तक तक शीत दिवस की स्थिति बने रहने की संभावना के साथ मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घण्टे तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नही है, लेकिन हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा राज्य के अलग अलग स्थानों पर अगले दो दिनों तक देखा जा सकता है।
शीत दिवस बने रहने की संभावना
इन जिलों में होगा पश्चिमी हवा का प्रभाव उत्तर पश्चिम बिहार के 5 जिले पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज तथा उत्तर मध्य बिहार के 7 जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर और उत्तर पूर्व बिहार के 7 जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार व दक्षिण पश्चिम बिहार के 6 जिलों बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल के साथ दक्षिण मध्य बिहार के 8 जिलों पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अगले 24 से 48 घंटो तक शीत दिवस की स्थिति बने रहने की संभावना है।
सीतामढ़ी सबसे ठंडा
24 घंटे में सीतामढ़ी सबसे ठंडा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। पिछले 24 घण्टे तक मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान भी है। 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सीतामढी और अररिया में रिकार्ड किया गया। राज्य के कई जिलों में शीत दिवस की स्थिति बनी रही। इसमें प्रमुख जिलों में पटना मुजफ्फरपुर भागलपुर सुपौल अररिया पुरनिया मोतिहारी रोहतास एवं दरभंगा शामिल है।