ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधानपरिषद चुनाव में साथ आएंगे कांग्रेस-RJD?

UB India News by UB India News
January 5, 2022
in कांग्रेस, पटना, राजद
0
विधानपरिषद चुनाव में साथ आएंगे कांग्रेस-RJD?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वर्ष 2022 बिहार के सियासी दलों के साथ-साथ गठबंधन के लिहाज़ से भी बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है. ख़ासकर महागठबंधन के लिए नया साल बेहद खास हो सकता है. इसकी परीक्षा स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले विधानपरिषद चुनाव में होगी. बिहार में विधानसभा की 2 सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस और राजद के बीच दूरियां बढ़ीं और तकरार की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई थी. अब नए साल में राजद और कांग्रेस दोनों की कोशिश होगी की पुरानी दोस्ती को किसी तरह से फिर से पटरी पर लाया जाए.

दरअसल, कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान सीट राजद से मांगी थी, लेकिन तब लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद ने कांग्रेस को सीट देने से साफ़ इंकार कर दिया था. यही नहीं बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास पर उनके दिए एक बयान ने कांग्रेस को नाराज़ भी कर दिया था. उस वक्‍त कांग्रेस प्रभारी ने कहा था कि उपचुनाव के बाद राजद से गठबंधन की समीक्षा होगी. उपचुनाव परिणाम के बाद राजद को भी अहसास हुआ की कांग्रेस से दूरी उसके लिए ठीक नही है. ऐसे में लालू की पार्टी ने बिना देर किए पहल करते हुए विधानपरिषद की 24 सीट पर कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दोस्ती की शुरुआत कर दी है.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

‘कांग्रेस हर परिस्थिति के लिए तैयार’
लालू यादव के पहल के बाद कांग्रेस ने भी सकारात्मक रुख़ दिखाया है. बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने लालू यादव की पहल को सकारात्मक बताया है. साथ ही कहा कि अंतिम फ़ैसला आलाकमान को लेना है. उनका जो फ़ैसला होगा बिहार कांग्रेस को मान्य होगा. उन्‍होंने यह भी कहा कि कांग्रेस हर परिस्थिति के लिए तैयार है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
अपने CM को शुक्रिया कहना कि मैं जिंदा लौट पाया

अपने CM को शुक्रिया कहना कि मैं जिंदा लौट पाया

संक्रमण का ट्रेंड़ ओमीक्रोन की ओर कर रहा है इशारा

संक्रमण का ट्रेंड़ ओमीक्रोन की ओर कर रहा है इशारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend