मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को किशनगंज‚ पूर्णिया‚ अररिया‚ सुपौल‚ सहरसा एवं समस्तीपुर जिलों के अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस‚ आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार मौजूद थे। हवाई सर्वेक्षण से लौटने के पश्चात‚ पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमने किशनगंज‚ पूर्णिया‚ अररिया‚ सुपौल‚ सहरसा एवं समस्तीपुर जिले के अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे किया है‚ जिसके बारे में जानकारी मिली थी कि किन–किन जगहों पर फसल क्षति हुई है। जिन जगहों का हमने एरियल सर्वे किया है‚ उसके अलावा जिन–जिन जगहों पर फसल क्षति हुई है वहां की भी रिपोर्ट मांगी गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन इलाकों में वर्षापात के कारण फसल को नुकसान पहुंचा है‚ वैसी सभी जगहों का भी आकलन जरूरी है ताकि सभी प्रभावित लोगों को सहायता दी जा सके‚ हमारा यही उद्देश्य है। सरकार का जो नियम है उसके मुताबिक सभी प्रभावित लोगों को सहायता दी जायेगी। महागठबंधन में उपचुनाव को लेकर टूट के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका एनालिसिस करना मीडिया का काम है।
बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..
बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...







