ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जदयू के नए अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही बिहार में विपक्ष ने किया पलटवार

UB India News by UB India News
August 1, 2021
in कांग्रेस, जदयू, पटना, राजद
0
सांसद ललन सिंह बनाए गए JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

JDU में नए अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही बिहार में विपक्ष ने पलटवार किया है। RJD की प्रवक्ता रितु जायसवाल ने कहा, ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरसीपी जैसे पहले और दूसरे नंबर के नेता जब अध्यक्ष रहे, तब पार्टी तीसरे नंबर पर चली गई। अब तीसरी कतार के नेता को अध्यक्ष बनाया है तो पार्टी का क्या हाल होगा, सोचिए। अध्यक्ष बदलने से JDU का कोई भला नहीं होगा। कहीं JDU खत्म ही न हो जाए’।

कांग्रेस ने कहा – JDU में बड़ी टूट होना तय

RELATED POSTS

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा है कि JDU में चल रही गुटबाजी और अंतर्कलह को लेकर ललन सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अध्यक्ष बनने पर JDU के दो धड़े नाखुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कुमार, ललन सिंह को अध्यक्ष बनाकर उनको मंत्री न बना पाने का गम बांटना चाहते हैं। ललन सिंह से मजबूत आरसीपी सिंह ने मंत्री पद पा लिया। JDU में अंतर्कलह का स्तर इतना बढ़ा हुआ है कि दल में टूट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। निश्चित तौर पर निकट दिनों में पार्टी में बड़ी टूट होनी तय है। राजेश राठौड़ ने कहा कि JDU में अंतर्कलह को कम करने के लिए पद के रूप में रेवड़ियां बांटी जा रही हैं। ये सारे प्रयास विफल होंगे और JDU की टूट निकट भविष्य में सरेआम दिखेगी।

नीतीश ने किया डैमेज-कंट्रोल

जनता दल यूनाइटेड के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष अब ललन सिंह होंगे। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर मुहर लग गई है। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ही ललन सिंह के नाम का प्रस्ताव लाए। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मान लिया गया। मुंगेर के सांसद और JDU के कद्दावर नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को JDU की बागडोर देने के साथ ही CM नीतीश कुमार ने एक तीर से कई निशाना साधा है। जातीय समीकरण के मुताबिक सवर्ण चेहरे के रुप में ललन सिंह देखे जाएंगे। वही, नीतीश कुमार के ऊपर लव-कुश को लगातार बढावा देने का भी आरोप खत्म हो जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

Next Post
BJP के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं जदयू के ये राजनीतिक प्रस्ताव,चौटाला के साथ आज लंच

BJP के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं जदयू के ये राजनीतिक प्रस्ताव,चौटाला के साथ आज लंच

यूपी को बनाया दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य:अमित शाह

यूपी को बनाया दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य:अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend