ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BJP के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं जदयू के ये राजनीतिक प्रस्ताव,चौटाला के साथ आज लंच

UB India News by UB India News
August 1, 2021
in जदयू, पटना, भाजपा
0
BJP के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं जदयू के ये राजनीतिक प्रस्ताव,चौटाला के साथ आज लंच
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू ने जनसंख्या नियंत्रण कानून, जातिगत जनगणना तथा बिहार के बाहर अन्य राज्यों में चुनावों को लेकर अपना तल्ख रुख दिखाया है। बाकायदा इन मुद्दों पर कार्यकारिणी में प्रस्ताव पारित किए गए हैं। यह प्रस्ताव सहयोगी भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से असहज करने वाले हो सकते हैं। लेकिन जदयू इन मुद्दों पर अपने रुख पर अडिग दिख रहा है। शनिवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक के प्रस्ताव में कहा गया कि जाति आधारित जनगणना तत्काल की जानी चाहिए। इस सिलसिले में जदयू सरकार पर दबाव बनाएगा। जल्द ही संसदीय दल के नेताओं का एक दल प्रधानमंत्री से मिलेगा। जदयू के वरिष्ठ नेता के.सी. त्यागी ने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री से समय मांगा गया है। जबकि केंद्र सरकार जातीय जनगणना की संभावना से इनकार कर चुकी है।

इसी प्रकार अति पिछड़ों की पहचान के लिए बने जस्टिस जी. रोहिणी आयोग की रिपोर्ट में देरी पर भी जदयू ने नाराजगी प्रकट की है। इस आयोग को छह महीने के भीतर रिपोर्ट देनी थी, लेकिन दस बार इसे सेवा विस्तार दिया जा चुका है। जदयू ने मांग रखी है कि आयोग रिपोर्ट जल्दी सौंपे तथा उसे प्रकाशित करे। ताकि इन अति पिछड़े तबकों को उचित लाभ दिया जा सके।

RELATED POSTS

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

जदयू ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून का भी विरोध किया है और प्रस्ताव पारित किया है। हालांकि यह कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण के उपाय होने चाहिए लेकिन इसके लिए प्रोत्साहन दिए जाने की जरूरत है, न कि कानून बनाने की। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में जनसंख्या नियंत्रण के लिए भाजपा सरकारें कानून बनाने का ऐलान कर चुकी हैं। इस कड़ी में जदयू ने एकदम उलट रुख प्रकट किया है।

जदयू के जिन अन्य अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई है, उसमें उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों का मुद्दा भी शामिल है। जदयू का कहना है कि बिहार से बाहर भी एनडीए को पुनर्जीवित किया जाना चाहिए। जदयू को इन चुनाव में सीटें आवंटित होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो जदयू उत्तर प्रदेश में करीब 200 सीटें चिह्नित की हैं, जहां वह अपने उम्मीदवार खड़े कर सकता है। मोटे तौर पर संकेत है कि यदि भाजपा उसे सीटें नहीं देती है तो वह अपने प्रत्याशी खड़े करेगा।

चौटाला के साथ आज लंच
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वरिष्ठ नेता के.सी. त्यागी रविवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के आमंत्रण पर उनके आवास गुरुग्राम जाएंगे और दोहपर का भोजन करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

Next Post
यूपी को बनाया दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य:अमित शाह

यूपी को बनाया दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य:अमित शाह

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली, रूस और फ्रांस ने दी बधाई

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली, रूस और फ्रांस ने दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend