ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नेपाल में नए प्रधानमंत्री बनने से पहले ही देउवा को लगा झटका, माधव नेपाल ने छोड़ा साथ, बनाएंगे अल्पमत की सरकार

UB India News by UB India News
July 13, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
नेपाल में नए प्रधानमंत्री बनने से पहले ही देउवा को लगा झटका, माधव नेपाल ने छोड़ा साथ, बनाएंगे अल्पमत की सरकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज राष्ट्रपति विद्या भण्डारी के तरफ से नेपाली कांग्रेस के नेता शेर बहादुर देउवा को प्रधानमंत्री पद पर नियुक्ति किए जाने की तैयारी है. देउवा पक्ष का दावा है कि आज शाम ही देउवा छोटे आकार के मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण करने वाले हैं. कोर्ट के फैसले ने के पी ओली का बहिर्गमन तो तय कर दिया है लेकिन देउवा को जिन सांसदों के बहुमत के आधार प्रधानमंत्री नियुक्त करने का आदेश जारी किया था अब वह आधार ही नहीं रहा. विपक्षी गठबन्धन के तरफ से देउवा को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ओली की पार्टी के 23 सांसदों ने भी समर्थन किया था, लेकिन कल अदालत के फैसले के साथ ही उन 23 सांसदों का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल ने विपक्षी गठबन्धन छोडने की घोषणा कर दी है.

अदालत के फैसले के बाद हुए विपक्षी गठबन्धन की बैठक में जहां एक ओर नए सरकार के स्वरूप और मंत्रालय का बंटवारे की बात चल रही थी उसी समय बैठक में मौजूद माधव नेपाल ने विपक्षी गठबन्धन छोडने, देउवा को समर्थन नहीं कर पाने और नई सरकार में शामिल नहीं होने की घोषणा कर सबको चौंका दिया. सुप्रीम कोर्ट ने देउवा के पक्ष में 149 सांसदों का समर्थन होने के आधार पर प्रधानमंत्री नियुक्त करने का आदेश दिया था लेकिन 28 सांसदों का नेतृत्व कर रहे माधव नेपाल के द्वारा गठबन्धन छोड़ने के कारण अब देउवा के पास सिर्फ 121 सांसदों का समर्थन रह गया है. जबकि बहुमत साबित करने के लिए 136 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता है.

RELATED POSTS

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

कौन हैं शेर बहादुर देउवा?
शेर बहादुर देउवा काफी लंबे वक्त से नेपाल की राजनीति में सक्रिय हैं और वो पहले भी नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं और फिलहाल वो नेपाल कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. वो 3 जून 2004 से लेकर 1 फरवरी 2005 के बीच भी नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. उनका जन्म 13 जून 1946 को नेपाल के आशीग्राम, दादेलधुरा जिला में हुआ था और उन्होंने लंदन से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की हुई है. शेर बहादुर देउवा नेपाल के कई बार प्रदानमंत्री रह चुके हैं और इससे पहले वो 1995 से 1997 तक, फिर 2001 से 2002 तक, 2004 से 2005 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं.

10 साल जेल में गुजारे
इसके अलावा, काठमांडू पोस्ट के अनुसार, देउबा 10 साल जेल में भी गुजार चुके हैं. वो राजनीतिक कारणों से 1996 से 2005 के बीच अलग-अलग समय पर जेल जा चुके हैं. कथित तौर पर, 2005 में, नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र शाह ने अक्षमता का हवाला देते हुए उन्हें अपने पीएम पद से हटा दिया था. बता दें कि शेर बहादुर देउबा का विवाह डॉ अजरू राणा देउबा से हुआ है, जो नेपाली कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य हैं. द काठमांडू पोस्ट के अनुसार, दंपति का एक बेटा भी है.

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

Next Post
UP में कांवड़ यात्रा पर नहीं लगेगा बैन, कांवड़ियों को मिलेगी सुरक्षा और सुविधा

UP में कांवड़ यात्रा पर नहीं लगेगा बैन, कांवड़ियों को मिलेगी सुरक्षा और सुविधा

कोरोना पर प्रधानमंत्री की समीक्षा बैठक, पीएम मोदी बोले- पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend