ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

UP में कांवड़ यात्रा पर नहीं लगेगा बैन, कांवड़ियों को मिलेगी सुरक्षा और सुविधा

UB India News by UB India News
July 13, 2021
in Lokshbha2024, अध्यात्म
0
UP में कांवड़ यात्रा पर नहीं लगेगा बैन, कांवड़ियों को मिलेगी सुरक्षा और सुविधा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर बड़ा फैसला लिया गया है. इस साल कांवड़ यात्रा पर बैन नहीं लगाया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर किसी भी तरह का कोई बैन नहीं लगेगा. हालांकि, मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए शिवभक्तों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ ही सीमित संख्या में कांवड़ यात्रा पर निकालने की अपील भी की है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा पर हम बैन नहीं लगाने जा रहे हैं, लेकिन इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करके सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दी जाएगी. हम कांवड़ियों को हर प्रकार की सुविधा भी देंगे और सुरक्षा भी देंगे.’

माघ मेला का दिया उदाहरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना का खतरा प्रयागराज में माघ मेले के दौरान भी था, लेकिन माघ मेला के दौरान हमने सावधानी बरती. माघ मेला में हर दिन 20 लाख लोग प्रयागराज में डेढ़ माह तक रहे. मुख्य-मुख्य स्नानों पर एक से डेढ़ करोड़ लोगों ने स्नान भी किया, लेकिन हर स्तर पर सतर्कता और सावधानी बरती गई, कोरोना टेस्ट किये गये. इसके बाद हम लोगों ने शिवरात्रि से होली तक वृंदावन में वैष्णव कुंभ का भी बहुत सफल आयोजन किया. वहां पर भी हमने हर एक स्तर पर सावधानी बरती.’

RELATED POSTS

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

एसओपी को लागू कराना असंभव
दूसरी तरफ उत्तराखंड में कोरोना की स्थिति पर बारिकी से नजर रखने वाले सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज़ फाउंडेशन के अनूप नौटियाल का कहना है कि भले ही कोविड व्यवहार के बारे में मानक संचालन प्रक्रियाएं (SOPs) लागू की जाती हैं और कांवड़ यात्रा की अनुमति दी जाती है लेकिन एसओपी को लागू करना असंभव होगा. उन्होंने कहा, हमने देखा है कि कुंभ में और हाल ही में जब लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दी गई और पर्यटक हिल स्टेशनों पर उमड़ पड़े.

उत्तराखंड में डेल्टा प्लस वैरिएंट दे चुका है दस्तक
नौटियाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा कुंभ से कई गुना ज्यादा खतरनाक होगी. 30 दिनों के कुंभ के दौरान आए 70 लाख की तुलना में कांवड़ यात्रा में एक पखवाड़े में लगभग 3 से 4 करोड़ तीर्थयात्री हरिद्वार आएंगे. कांवड़ यात्रा के बाद फैले संक्रमण को राज्य संभाल नहीं पाएगा. इसलिए कोविड -19 की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाना चाहिए. राज्य की सबसे बड़ी कोविड फैसिलिटी, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपिरिटेंडेंट और कोविड केयर सेंटर कोऑर्डिनेटर डॉ एनएस खत्री ने कहा, ‘एक आदर्श स्थिति में इससे ( कांवड़ यात्रा) से बचना चाहिए क्योंकि उत्तराखंड ने अपना पहला डेल्टा-प्लस मामला पहले ही दर्ज कर लिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

by UB India News
July 17, 2026
0

पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो रही है। तीनों...

Next Post

कोरोना पर प्रधानमंत्री की समीक्षा बैठक, पीएम मोदी बोले- पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

पूर्वोत्तर में बढ़ने लगे केस, तीसरी लहर रोकना हमारे प्रवृत्ति पर निर्भर : स्वास्थ्य मंत्रालय

पूर्वोत्तर में बढ़ने लगे केस, तीसरी लहर रोकना हमारे प्रवृत्ति पर निर्भर : स्वास्थ्य मंत्रालय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend