ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना पर प्रधानमंत्री की समीक्षा बैठक, पीएम मोदी बोले- पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

UB India News by UB India News
July 14, 2021
in खास खबर, स्वास्थ
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना पर समीक्षा बैठक की. प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के खतरे को समझाते हुए कहा कि हमें पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि माइक्रोकंटेनमेंट जोन बनाएं, इससे जिम्मेदारी भी तय होगी. उन्होंने कहा कि यह बहरुपिया वायरस है, इसके म्यूटेंट से हमें सावधान रहना होगा. इसकी रोकथाम और इलाज पर फोकस करना है.

PM मोदी बोले- टेस्टिंग और ट्रीटमेंट पर जोर दें

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

  • उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन’ अभियान की नॉर्थ ईस्ट में भी उतनी ही अहमियत है. तीसरी लहर से मुकाबले के लिए हमें वैक्सीनेशन की प्रक्रिया तेज करते रहना है. हमें टेस्टिंग और ट्रीटमेंट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करते हुए आगे चलना है. इसके लिए हाल ही में कैबिनेट ने 23 हज़ार करोड़ रुपए का एक नया पैकेज भी स्वीकृत किया है. नॉर्थ ईस्ट के हर राज्य को इस पैकेज से अपने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने में मदद मिलेगी.

मार्केट्स में भारी भीड़ उमड़ना ठीक नहीं – मोदी

  • मोदी ने कहा कि ये सही है कि कोरोना की वजह से टूरिज्म, व्यापार-कारोबार बहुत प्रभावित हुआ है. लेकिन आज मैं बहुत जोर देकर कहूंगा कि हिल स्टेशंस में, मार्केट्स में बिना मास्क पहने, भारी भीड़ उमड़ना ठीक नहीं है.

कोरोना के हर वेरिएंट पर भी नजर रखनी होगी- मोदी

  • मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें कोरोना वायरस के हर वेरिएंट पर भी नजर रखनी होगी. म्यूटेशन के बाद ये कितना परेशान करने वाला होगा, इस बारे में एक्सपर्ट्स लगातार स्टडी कर रहे हैं. ऐसे में रोकथाम और उपचार बहुत जरूरी है.

मुख्यमंत्रियों के साथ मोदी ने की कोरोना के हालातों की समीक्षा

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा की. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.

भारत में सोमवार को कोरोना के लिए 17,40,325 सैंपल टेस्ट

  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के लिए 17,40,325 सैंपल टेस्ट किए गए. 12 जुलाई तक कुल 43,40,58,138 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत करेंगे. इस दौरान मोदी राज्यों में कोरोना की स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे. मोदी आज असम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वार्ता करेंगे.

बैकग्राउंड

अगर सोमवार के आंकड़ों की बात करें तो भारत में एक दिन में कोविड-19 के 37,154 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,08,74,376 हो गई. वहीं, देश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या तीन करोड़ के पार चली गई है. आंकड़ों के अनुसार, देश में 724 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,08,764 हो गई. उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम हो कर 4,50,899 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.46 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों में कुल 3,219 की कमी आई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.22 प्रतिशत है.

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 43,23,17,813 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,32,343 नमूनों की जांच रविवार को की गई. देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.59 प्रतिशत है. यह पिछले 21 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है. नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.32 प्रतिशत हो गई है. अभी तक कुल 3,00,14,713 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. कोविड-19 से मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है.

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 724 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 350 और केरल के 97 लोग थे. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,08,764 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,25,878, कर्नाटक के 35,835, तमिलनाडु के 33,418, दिल्ली के 25,015, उत्तर प्रदेश के 22,698, पश्चिम बंगाल के 17,916 और पंजाब के 16,186 लोग थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
पूर्वोत्तर में बढ़ने लगे केस, तीसरी लहर रोकना हमारे प्रवृत्ति पर निर्भर : स्वास्थ्य मंत्रालय

पूर्वोत्तर में बढ़ने लगे केस, तीसरी लहर रोकना हमारे प्रवृत्ति पर निर्भर : स्वास्थ्य मंत्रालय

राहुल गांधी से मिले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर

राहुल गांधी से मिले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend