ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूर्वोत्तर में बढ़ने लगे केस, तीसरी लहर रोकना हमारे प्रवृत्ति पर निर्भर : स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना की दूसरी लहर धीरे धीरे कम हो रहा है. कोरोना वायरस के मामलों (Coronavirus Cases in India) में देश भर में लगातार गिरावट जारी है, लेकिन इसी बीच कुछ परेशान करने वाली भी खबर आ रही है.

UB India News by UB India News
July 13, 2021
in खास खबर, पूर्वी भारत, स्वास्थ
0
पूर्वोत्तर में बढ़ने लगे केस, तीसरी लहर रोकना हमारे प्रवृत्ति पर निर्भर : स्वास्थ्य मंत्रालय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना की दूसरी लहर धीरे धीरे कम हो रहा है. कोरोना वायरस के मामलों (Coronavirus Cases in India) में देश भर में लगातार गिरावट जारी है, लेकिन इसी बीच कुछ परेशान करने वाली भी खबर आ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी भी कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. मंगलवार को देशभर में कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि देश में संक्रमण के मामलों में लगातार कमी तो आ रही है, लेकिन केरल और महाराष्ट्र में देश के 50% से ज्यादा नए केस रजिस्टर्ड हो रहे हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि देश में इस वक्त 4.31 लाख एक्टिव केस (Active Case) हैं और साथ ही रिकवरी रेट 97.3 फीसदी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया है कि इस समय देश के 73 जिले ऐसे हैं जहां हर दिन 100 से ज्यादा नए केस मिल रहे हैं. जबकि, 2 जून को ऐसे जिलों की संख्या 262 थी और उससे पहले 4 मई को 531 जिले ऐसे थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रीय केस कम होकर 4,31,315 हो गई है, जो कुल मामलों का सिर्फ 1.40 प्रतिशत है. इसके साथ मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि देश में कोरोना के नए मामलों (New Covid Cases) में गिरावट आ रही है, लेकिन कुछ राज्य जैसे केरल-महाराष्ट्र समेत अन्य 5 राज्यों में अभी भी सबसे ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस समय 50% से ज्यादा नए केस सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में मिल रहे हैं जो चिंताजनक है. इन दोनों के अलावा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल में भी नए केस में बढ़ोतरी हो रही है.

लव अग्रवाल ने कहा कि 20 हज़ार आईसीयू बेड सुरक्षित 20% बच्चों के लिए एवं हर जिले में बच्चों के लिए सेंटर के साथ 1050 ओक्सिजन टैंक, 8800 एम्बुलेंस, ई-संजीवनी को देश के सभी जिलों तक लेकर जाना है. उन्होंने कहा कि हम कोरोना के तीसरी लहर को मौसम की खबर या मानसून की तरह ले रहें है. कोरोना की तीसरी लहर प्रकृति नहीं बल्कि हमारी प्रवत्ति पर निर्भर करती है‍. बता दें कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने नहीं कई राज्यों के मुख्यमंत्री से कोरोना पर विस्तृ चर्चा की और समाज में कोरोना एप्रोप्रियेट बेहेवियर को लेकर समाज में जागरूकता लाने की बात कही.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
राहुल गांधी से मिले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर

राहुल गांधी से मिले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर

ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों को पीएम मोदी का मंत्र- उम्मीदों के बोझ में न दबें, जमकर खेलें

ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों को पीएम मोदी का मंत्र- उम्मीदों के बोझ में न दबें, जमकर खेलें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend