ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों को पीएम मोदी का मंत्र- उम्मीदों के बोझ में न दबें, जमकर खेलें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में शामिल होने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों से संवाद कर रहे हैं. पीएम जिन खिलाड़ियों से बात कर रहे हैं, उनमें एमसी मैरीकॉम, सानिया मिर्जा, दीपिका कुमारी और नीरज चोपड़ा जैसे चर्चित नाम हैं.

UB India News by UB India News
July 13, 2021
in खास खबर, खेल
0
ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों को पीएम मोदी का मंत्र- उम्मीदों के बोझ में न दबें, जमकर खेलें

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना संकट के बीच एक साल के इंतजार के बाद टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) शुरू होने जा रहा है और अगले हफ्ते इसका आगाज होगा. भारतीय खिलाड़ी भी खेलों के महाकुंभ में पदक जीतने की तैयारियों में लगे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय दल में जोश भरने के इरादे से आज मंगलवार शाम 15 खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे हैं. दिग्गज महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) खेलों के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है. दोनों खिलाड़ी 23 जुलाई को होने वाले टोक्यो खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे. आज पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय खिलाड़ियों में जोश भरेंगे.

सचिन तेंदुलकर का जिक्र
आशीष कुमार के साथ बातचीत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का जिक्र करते हुए कहा कि खेल के दौरान उनके पिता का दुखद निधन हो गया था, लेकिन उन्होंने खेल को चुना.

दुती चंद को पीएम मोदी ने दी शुभकामना
एथलीट दुती चंद से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपके बरसों की मेहनत का फैसला पलक छपकते ही होता है. आपने देश के लिए बहुत से रिकॉर्ड बनाए हैं. उम्मीद है कि इस बार देश के लिए पदक की जगह बनाएंगी. आपको ओलंपिक के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं. पूरा देश आपके साथ खड़ा है.

बोझ तले दबने की जरुरत नहीं पीएम मोदी

जेवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने सलाह देते हुए कहा कि ओलंपिक में अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरुरत नहीं है. आपको निर्भीक होकर खेलने की जरुरत है.

दीपिका कुमारी से बातचीत की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीरंदाज दीपिका कुमारी से बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पेरिस में वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतकर आप नंबर वन हो गई हैं. आपकी जर्नी बहुत शानदार रही है. पीएम मोदी ने सबसे पहले दीपिका से बातचीत शुरू की. दीपिका से संवाद के दौरान पीएम ने पूछा कि बचपन में आपको आम बेहद पसंद था और यहीं से तीरंदाजी की शुरुआत हुई. इस पर दीपिका कुमारी ने कहा कि मेरी यात्रा शुरू से ही अच्छी रही है, मैंने बांस के धनुष से शुरुआत की और फिर धीरे-धीरे आधुनिक धनुष की ओर बढ़ गई.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
नेपाल के संसदीय लोकतंत्र को बचाने के लिए न्यायपालिका को फिर आगे आना पड़़ा….

नेपाल के संसदीय लोकतंत्र को बचाने के लिए न्यायपालिका को फिर आगे आना पड़़ा....

देश की राजनीति को बिजली से वोट पैदा करने का नुस्खा …………….

देश की राजनीति को बिजली से वोट पैदा करने का नुस्खा ................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend