ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मंत्रियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः तारकिशोर

UB India News by UB India News
March 16, 2021
in पटना, भाजपा
0
मंत्रियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः तारकिशोर

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधानसभा में सोमवार को प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर भाजपा के सभी मंत्रियों ने नाराज होकर नेता प्रतिपक्ष पर धावा बोल दिया। मंत्री समेत सदस्यों ने सदन में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर मांफी मांगने की मांग उठाई। बाद में नेता प्रतिपक्ष मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विधानसभा से बहिर्गमन कर गए। उनके साथ समस्त विपक्ष भी सदन का बहिष्कार किया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नोतत्तर काल के दौरान प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से सूबे में बंद पड़़ी चीनी मिलों का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों से सरकार ने ९ करोड़़ तो जब्त किया है पर चीनी मिलें २० करोड़़ की स्क्रैप बेच दी है। इस पर मंत्री जी का क्या कहना है। तेजस्वी के सवाल पर गन्न उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार ने सरकार से प्राप्त जवाब को पढ़कर सुना दिया। किंतु इस जवाब से तेजस्वी यादव संतुष्ट नहीं हुए। वे अपने प्रश्न के लिए पूरक सवाल करना चाहते थे। इस पर काफी जद्’ोजहद करनी पड़़ी। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जब एक ही प्रश्न के जवाब में इतना समय लग जाएगा तो बाकी सवाल के प्रश्नोत्तर कैसे होंगे। लेकिन तेजस्वी पूरक सवाल पूछने पर अड़े़ रहे। उन्होंने सदन की इजाजत से प्रश्न पूछा भी। जब मंत्री प्रमोद कुमार जवाब देने लगे तो वे जवाब से संतुष्ट नहीं हुए तथा यह टिप्पणी की कि कैसे –कैसे मंत्री बना दिए गए हैं और वह सदन का बहिगर्मन कर गए।
प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा इस तरह की टिप्पणी पर सदन में मौजूद उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद समेत कई मंत्री व सदस्य काफी नाराज हो गए। उपमुख्यमंत्री ने तेजस्वी की टिप्पणी का जोरदार शब्दों में भर्त्सना की। वे भाजपा मंत्री के पक्ष में चट्टान की तरह खड़े़ हो गए और कहा कि प्रतिपक्ष के नेता की टिप्पणी सदन का अपमान है। उन्होंने साफ कहा कि मंत्रियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रम संसाधन मंत्री मंत्री जीवेश कुमार ने भी प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की टिप्पणी का जोरदार विरोध किया।
भाजपा सदस्य नंद किशोर यादव ने कहा कि तेजस्वी ने सदन का अपमान किया है। मंत्री कैसे बन गए‚ यह टिप्पणी सरासर गलत है। उनको अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी होगी। बाद में विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि सदन नियमावली से चलती है। किसी भी सदस्य को कोई टिप्पणी करने से पहले सदन की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
मंत्री पर तेजस्वी की टिप्पणी से विस में हंगामा

मंत्री पर तेजस्वी की टिप्पणी से विस में हंगामा

लॉकडाउन में फीस वसूलने वाले स्कूलों की होगी जांच,विधानसभा में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का ऐलान

लॉकडाउन में फीस वसूलने वाले स्कूलों की होगी जांच,विधानसभा में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend