ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कृषि कानूनों के विरुद्ध महिलाएं सड़़क पर

UB India News by UB India News
January 19, 2021
in पटना, बिहार, महिला युग
0
कृषि कानूनों के विरुद्ध महिलाएं सड़़क पर

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तीनों कृषि कानूनों की वापसी के सवाल पर दिल्ली बॉर्डर समेत देशभर में चल रहे किसान आन्दोलन के समर्थन में राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को पटना में महिला संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में मार्च निकाला गया और सभा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का नाम महिला दिवस दिया गया था। विदित हो कि विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट ने यह कहा था कि किसान आंदोलन में महिलाएं क्या कर रहीं हैं। प्रतिवाद मार्च सुप्रीम कोर्ट के उसी बयान के बाद निर्धारित हुआ था। यहां कारगिल चौक पर प्रतिवाद मार्च निकाला गया‚ जिसका नेतृत्व ऐपवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे‚ राष्ट्रीय सचिव सह राज्य सचिव शशि यादव‚ ऐडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी व नेत्री सरिता पाण्डेय‚ बिहार महिला समाज की राज्य महासचिव राजश्री किरण व पटना सचिव अनिता मिश्रा‚ नारी गुंजन से पद्मश्री सुधा वर्गीज‚ बिहार घरेलू कामगार यूनियन से सिस्टर लीमा‚ विमुक्ता स्त्री संगठन से आकांक्षा‚ ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की राज्य सचिव अनामिका‚ आसमां खां‚ इंसाफ मंच से नसरीन बानो‚ बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ ऐक्टू की कोषाध्यक्ष राखी मेहता ने किया। सभा को संबोधित करते हुए महिला नेत्रियों ने कहा कि देशभर के किसान कड़़ाके की ठंड में दिल्ली को चारों ओर से घेर कर पिछले २६ नवम्बर २०२० से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले जबसे अध्यादेश आया था तभी से किसान आंदोलनरत हैं। इस क्रम में ७० से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है‚ जिसमें मानसा की एक महिला किसान भी हैं। आंदोलन में बडी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। किसान आंदोलन के विभिन्न रूप अख्तियार कर रहे हैं। फिर भी सरकार की कान पर जूं नहीं रेंग रही है। उसे किसानों की बजाय अंबानी–अडानी की चिंता अधिक है। ऐसे में सरकार एक तरफ किसानों वार्ता के नाम पर उलझाए हुई है तो दूसरी तरफ फर्जी किसान संगठनों का समर्थन हासिल कर रही है। तीसरी तरफ किसान आंदोलन को तरह–तरह से बदनाम भी कर रही है। जब उसके सारे हथकंडे फेल हो गए तो सुप्रीम कोर्ट के जरिए एक कानून समर्थक कमिटी का निर्माण कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश ने यहां तक कह दिया कि इस आंदोलन में महिलाओं को नहीं शामिल किया जाना चाहिए। कोर्ट के इस महिला विरोधी फैसले की महिला संगठन निंदा करते हैं। पूरे देश से महिलाएं महिला किसान दिवस के अवसर पर दिल्ली बॉर्डर पर जुट रही हैं। वे कार्यक्रम का संचालन करेंगी‚ भाषण देंगी और सरकार की कॉरपोरेटारस्ती का करारा जबाव देंगी। इससे पहले भी विभिन्न महिला संगठन तीनों काले कानूनों की वापसी के लिए आन्दोलन कर चुके हैैं। मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने ४० किसान नेताओं को एनआईए द्वारा नोटिस देकर परेशान करने की घटना की निंदा और आंदोलन पर दमनात्मक कार्रवाई करने से बाज आने की चेतावनी दी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

Next Post
युवाओं के सहारे जनता के बीच जाएगी ‘हम’

युवाओं के सहारे जनता के बीच जाएगी ‘हम'

युवाओं के सहारे जनता के बीच जाएगी ‘हम’

लाोजपा के राज्य संगठन और जिलाध्यक्षों का पुनर्गठन शीघ्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend