ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राबड़ी देवी के पास सिर्फ एक हफ्ते का मौका !

UB India News by UB India News
June 25, 2026
in पटना, राजद
0
राजनीति में सिर्फ आवास बदलना नहीं होता, बल्कि सत्ता, प्रभाव और पहचान के परिवर्तन का संकेत होता है………………

RELATED POSTS

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को एक हफ्ते के अंदर आवास खाली करने का नोटिस मिला है. भवन निर्माण विभाग ने एक बार फिर से उन्हें नोटिस भेजा है. नोटिस के मुताबिक, अगर एक हफ़्ते के अंदर आवास खाली नहीं किया गया तो नियमानुसार कारवाई की जाएगी. जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, जिसकी समय-सीमा 15 जून को समाप्त हो चुकी है. हालांकि, राबड़ी देवी की ओर से कुछ अतिरिक्त समय की मांग भी की गई थी.
हाल ही में खबर आई थी कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास से शिफ्ट होने के संकेत मिलने लगे हैं. इस कड़ी में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास से सामान हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. गुरुवार को एक पिकअप वाहन में फर्नीचर, एसी और अन्य घरेलू सामान लोड कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 1 पोलो रोड स्थित आवास भेजा गया. जानकारी के अनुसार, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का नोटिस मिलने के बाद परिवार धीरे-धीरे सामान दूसरी जगहों पर शिफ्ट कर रहा है. इससे पहले भी कई सामान गोला रोड स्थित गौशाला और कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास में भेजे जा चुके हैं. अब बचा हुआ सामान 1 पोलो रोड पहुंचाया जा रहा है.
हालांकि, राबड़ी देवी की ओर से आवास खाली करने के लिए कुछ समय और नई जगह पर अतिरिक्त कमरों के निर्माण की मांग की गई है. इसके बावजूद लगातार हो रही शिफ्टिंग से यह संकेत मिल रहा है कि आवास खाली करने की प्रक्रिया जारी है. सूत्रों के मुताबिक, अधिकांश सामान पहले ही हटाया जा चुका है और आने वाले दिनों में राबड़ी देवी सरकारी आवास खाली कर सकती हैं.
अभी तक राबड़ी देवी ने यह आवास खाली नहीं किया है. इस बीच उन्होंने राज्य सरकार को एक चिट्ठी लिखकर अपनी स्थिति भी स्पष्ट की थी जिसमें उन्होंने आवास बदलने में हो रही देरी की वजह बताई.
लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य स्थिति
राबड़ी देवी ने अपने पत्र में कहा है कि राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. डॉक्टरों के अनुसार लालू यादव को संक्रमण का खतरा बना रहता है. इस कारण से उन्हें परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रहने की सलाह दी गई है. इसी कारण 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में उनके रहने के लिए अलग से एक विशेष कमरे की व्यवस्था की गई है.
सरकार से अनुरोध
राबड़ी देवी ने सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें आवंटित 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास में भी इसी तरह की व्यवस्था की जाए. उनका कहना है कि लालू यादव की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वहां भी अलग कमरा और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए. जैसे ही नई जगह पर यह व्यवस्था पूरी हो जाएगी, वह अपने परिवार के साथ 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास में शिफ्ट हो जाएंगी.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता...

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात को लेकर उठ रही अटकलों पर सफाई...

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

by UB India News
August 11, 2026
0

तिरंगा यात्रा पर इस बार राजनीति का रंग कुछ गहरा होकर पूरे देशभक्ति माहौल को फीका कर गया। बिहार के...

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

by UB India News
August 11, 2026
0

नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संस्थापक और पूर्व केंद्रीय...

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

by UB India News
August 11, 2026
0

‘सम्राट चौधरी से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। बात इसकी है कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा? क्या ऐसा...

Next Post
फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली........

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend