ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

UB India News by UB India News
August 11, 2026
in जदयू, पटना
0
बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर वहां की सरकार को आड़े हाथों लिया और साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयानों पर भी कड़ा पलटवार किया।

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति, ये तो दोहरी नीति: लेसी सिंह

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि वहां के मुद्दों को वहां की सरकार को देखना चाहिए। इस दौरान उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए दोहरे चरित्र का आरोप लगाया। खास बातचीत में मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि यह तो दोहरा चरित्र और दोहरी नीति है। जब बिहार में कुछ होता है तो वे बोलते हैं, लेकिन आज झारखंड में महागठबंधन की सरकार है तो वहां वे चुप हैं। जनता और छात्र सब देख रहे हैं कि कुछ लोग छात्रों और नौजवानों की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं। महागठबंधन के लोगों को कुछ मिल नहीं रहा है, इसलिए वे इस तरह की राजनीति कर रहे हैं।

RELATED POSTS

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

तेजस्वी के कहने से नहीं होगा इस्तीफा: लेसी सिंह

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने और सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग पर मंत्री ने कहा कि सरकारें किसी के कहने से नहीं, बल्कि जनता के जनादेश से बनती हैं। तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं; सरकार जनता बनाती है। क्या उनके कहने से कोई इस्तीफा दे देगा? विधानसभा सत्र के दौरान उन्हें जनसमस्याओं को लेकर अपनी बात रखनी चाहिए। उपचुनाव से दो दिन पहले आकर वे सक्रिय होते हैं, जिससे उनकी गंभीरता का पता चलता है। बिहार की जनता सब जानती है।

लॉ एंड ऑर्डर पर सबके लिए एक जैसे नियम: मंत्री

कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने दो टूक कहा कि जो भी कानून अपने हाथ में लेगा और अपराध करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सरकार पहले भी कड़ी कार्रवाई कर रही है और आगे भी कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी। हाल ही में निकाली गई तिरंगा यात्रा और उस पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में मंत्री लेसी सिंह ने स्पष्ट किया कि यह कोई पार्टी विशेष का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि कला-संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम था। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है, जो देश की आजादी और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और लाखों नौजवानों ने अपनी शहादत और कुर्बानी देकर इस तिरंगे को फहराया है।

तिरंगा यात्रा पर भी बोलीं लेसी सिंह

लेसी सिंह ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय प्रतीक पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस भव्य तिरंगा यात्रा में युवाओं और छात्रों ने बड़े जोश के साथ हिस्सा लिया, जिससे नई पीढ़ी को राष्ट्र प्रथम और राष्ट्रप्रेम का संदेश मिलता है। विपक्ष के पास अब राजनीति करने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे बेवजह की बातें करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों से बातचीत पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि खेल को बढ़ावा देना बेहद स्वाभाविक है। केंद्र और बिहार सरकार दोनों ही खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही हैं। खेल आज देश का एक अहम हिस्सा बन चुका है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात को लेकर उठ रही अटकलों पर सफाई...

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

by UB India News
August 11, 2026
0

तिरंगा यात्रा पर इस बार राजनीति का रंग कुछ गहरा होकर पूरे देशभक्ति माहौल को फीका कर गया। बिहार के...

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

by UB India News
August 11, 2026
0

नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संस्थापक और पूर्व केंद्रीय...

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

by UB India News
August 11, 2026
0

‘सम्राट चौधरी से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। बात इसकी है कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा? क्या ऐसा...

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) ने बिहार में शराबबंदी को खत्म करने का सुझाव दिया है। कहा गया है कि...

Next Post
T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend