ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

UB India News by UB India News
August 11, 2026
in पटना, राजद
0
फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात को लेकर उठ रही अटकलों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि किसी विधायक या सांसद का अपने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री से मिलना कोई गलत बात नहीं है। भाई वीरेंद्र ने स्पष्ट किया कि सीएम सम्राट से उनकी मुलाकात करीब पौने दो महीने पहले हुई थी और इसे मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री सबके हैं, मिलना गलत नहीं: भाई वीरेंद्र
भाई वीरेंद्र ने कहा कि ‘मैं विधायक हूं, मुख्यमंत्री तो सबका होता है। हमारे दल के कई विधायक अपने क्षेत्र के विकास के लिए मिले हैं। भाई वीरेंद्र मिला है तो कौन सा गलत काम किया है?’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह लगभग पौने दो महीने पहले मुख्यमंत्री से मिले थे। इसलिए उनकी मुलाकात को हाल की घटना मानना सही नहीं है।

RELATED POSTS

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

मुझे कई बार तोड़ने की कोशिश की गई: भाई वीरेंद्र
राजद विधायक ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री से विधायक या सांसद अपने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री किसी एक दल के नहीं, बल्कि पूरे बिहार के मुख्यमंत्री होते हैं। मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात को राजनीतिक दल-बदल या किसी अन्य राजनीतिक संभावना से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे कई बार राजनीतिक रूप से तोड़ने की कोशिश की गई है और कई तरह के अवसर एवं प्रस्ताव भी उनके सामने आए हैं। लेकिन, मैं अपने राजनीतिक रुख पर कायम हूं।

मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य: भाई वीरेंद्र
उन्होंने कहा कि ‘भाई वीरेंद्र को तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं। इस तरह के लोग पार्टी में हैं। हमारे नेता सब समझते हैं और हम लोग दृढ़ संकल्पित हैं कि कैसे हमारे नेता तेजस्वी यादव को हम लोग मुख्यमंत्री बनाएं। हम लड़ने वाले लोग हैं। हम किसी के खिलाफ बोलेंगे नहीं, हमारा एक ही लक्ष्य है कि कैसे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएं।

कुछ लोग दूसरों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे: भाई वीरेंद्र
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि कुछ लोग खुद को राजनीतिक रूप से मुश्किल स्थिति में पाकर दूसरों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के खिलाफ जांच या मजिस्ट्रेट चेकिंग जैसी स्थिति बनी है और अब वे अपना बचाव करने के लिए दूसरे मुद्दे खड़े कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग अपने व्यक्तिगत या राजनीतिक कारणों से भी बदला लेने की कोशिश कर रहे हैं। राजद विधायक ने राजनीतिक ऑफर मिलने के सवाल पर भी अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले भी कई तरह के प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें लोकसभा चुनाव लड़ने जैसे प्रस्ताव भी शामिल रहे हैं, लेकिन उन्होंने इन्हें स्वीकार नहीं किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता...

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

by UB India News
August 11, 2026
0

तिरंगा यात्रा पर इस बार राजनीति का रंग कुछ गहरा होकर पूरे देशभक्ति माहौल को फीका कर गया। बिहार के...

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

by UB India News
August 11, 2026
0

नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संस्थापक और पूर्व केंद्रीय...

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

by UB India News
August 11, 2026
0

‘सम्राट चौधरी से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। बात इसकी है कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा? क्या ऐसा...

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) ने बिहार में शराबबंदी को खत्म करने का सुझाव दिया है। कहा गया है कि...

Next Post
बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा................

T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend