ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में रातों रात 14 IAS का ट्रांसफर………….

UB India News by UB India News
June 23, 2026
in पटना, बिहार
0
बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। रविवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने 14 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर और नई पोस्टिंग की अधिसूचना जारी कर दी। सभी को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है।

इस फेरबदल में 5 पूर्व डीएम को नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। 4 IAS को विभिन्न विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि राहुल कुमार को बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड के एमडी पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

RELATED POSTS

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (BUIDCo) के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, सिविल विमानन विभाग के विशेष सचिव निलेश रामचंद्र देवरे को नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

कम्फेड और सड़क विकास निगम में बदलाव

बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक को स्थानांतरित कर कम्फेड (सुधा डेयरी) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वे आपदा प्रबंधन विभाग, फल एवं सब्जी विकास निगम और डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग से जुड़े अपने अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक सौरभ जोरवाल को बिहार राज्य पथ विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

शीर्षत कपिल अशोक को कम्फेड (सुधा डेयरी) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
शीर्षत कपिल अशोक को कम्फेड (सुधा डेयरी) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

पूर्व डीएम को मिली नई पोस्टिंग

  • भागलपुर के पूर्व डीएम नवल किशोर चौधरी को बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड (BSPTCL) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। साथ ही वे नगर विकास एवं आवास विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  • बांका के पूर्व डीएम नवदीप शुक्ला को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उन्हें बिहार कौशल विकास मिशन के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
  • गोपालगंज के पूर्व डीएम पवन कुमार सिन्हा को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।
  • किशनगंज के पूर्व डीएम विशाल राज को बिहार राज्य पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

वित्त, पथ निर्माण और पर्यटन विभाग में नई नियुक्तियां

मुजफ्फरपुर के उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

गया नगर निगम के नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया को पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह को पर्यटन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में बदलाव

बिहारशरीफ नगर निगम के नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक को प्राथमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है।

बिहार राज्य बीज निगम के प्रबंध निदेशक स्पर्श गुप्ता को स्थानांतरित कर राज्य स्वास्थ्य समिति में अपर कार्यपालक निदेशक बनाया गया है।

निर्वाचन विभाग के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जीविका और मनरेगा की जिम्मेदारी

औरंगाबाद की उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह को जीविका में अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

राजस्व परिषद के सचिव पूर्णिया नगर आयुक्त बनाए गए। पूर्णिया नगर निगम के नगर आयुक्त कुमार मंगलम को स्थानांतरित कर राजस्व परिषद का सचिव बनाया गया है।

नगर निगम-जिप में भी बदलाव

पूर्णिया, गया और बिहारशरीफ के नगर आयुक्तों का तबादला कर सचिवालय और अन्य विभागों में भेजा गया है। मुजफ्फरपुर, भागलपुर और औरंगाबाद के DDC को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। वित्त विभाग के विशेष सचिव मुकेश लाल को कृषि विभाग में निदेशक बनाया गया।

3 दिन पहले 21 IAS का ट्रांसफर हुआ, 11 जिलों में नए DM

इससे पहले 18 जून को सम्राट सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 21 IAS अफसरों को ट्रांसफर किया था। पटना, समेत 11 जिलों के DM बदले गए। तबादलों की फेहरिस्त में सबसे चौंकाने मुख्य सचिव आनंद किशोर का था।

10 साल बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद से उनकी छुट्टी कर दी गई। वे 2016 से ही इस पद पर थे। अब वे केवल पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं।

2018 से लगातार आनंद किशोर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर अपनी सेवा दे रहे थे। ठेकेदार रिशुश्री मामले में इनका नाम सामने आया था।

आनंद किशोर को नीतीश कुमार का करीबी अधिकारी माना जाता है। ED की रिपोर्ट के मुताबिक, टेंडर घोटाले की जांच में मुमुक्षु चौधरी ने बताया था कि 25 लाख रुपए देकर आनंद किशोर ने उन्हें नगर आयुक्त बनाया गया था।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद से आनंद किशोर को हटाया गया था।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद से आनंद किशोर को हटाया गया था।

पटना समेत 11 जिलों के DM बदले

पटना के डीएम रहे त्यागराजन एसएम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नए अध्यक्ष बनाए गए। रॉबर्ट एल चोंग्थू का तबादला संसदीय कार्य विभाग में किया गया है। मो. सोहैल अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के नए सचिव बने। मुजफ्फरपुर के डीएम सुव्रत कुमार सेन को मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर निगम का नया एमडी बनाया गया।

पटना को 3 नए सिटी SP मिले

पटना के तीनों सिटी एसपी का तबादला कर दिया गया। बीसैप की कमांडेंट ममता कल्याणी को पटना सेंट्रल का एसपी बनाया गया। वहीं 2022 बैच की आईपीएस शैलजा को पटना ईस्ट का एसपी बनाया गया।

मुंगेर के तारापुर अनुमंडल के एसडीपीओ 2022 बैच के आईपीएस संकेत कुमार को पटना वेस्ट एसपी की जिम्मेवारी मिली। गृह विभाग ने गुरुवार शाम को 29 आईपीएस व एसडीपीओ के ट्रांसफर की अधिसूचना जारी की।

12 जिलों के एसपी, दो जिलों के ग्रामीण एसपी और एक एसएसपी बदले गए। खगड़िया, कैमूर, शेखपुरा, औरंगाबाद, बगहा, जहानाबाद और पूर्णिया जिले के एसपी को दूसरे जिले में फिर से एसपी नहीं बनाया गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर...

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की सियासी राजनीति में संजय झा अभी काफी चर्चा में हैं। फरक्का जलसंधि का विरोध कर जनता दल यू...

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

by UB India News
August 8, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब बिहार की...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश के एमएलसी नामांकन की बिहार सरकार से मांगी अधिसूचना …………………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं। मंत्री दीपक प्रकाश के एमएलसी बनने...

Next Post
इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

NDA में अंदरखाने सब ठीक चल रहा !

राबड़ी देवी के केस ट्रांसफर याचिका का CBI ने किया कड़ा विरोध,………………..

सरकार की मेहरबानी पर सरकारी कोठी का लूफ्त............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend