ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मखाना और मशरूम उत्पादन में बिहार अग्रणी: शिवराज

UB India News by UB India News
June 18, 2026
in कृषि, पटना, बिहार
0
मखाना और मशरूम उत्पादन में बिहार अग्रणी: शिवराज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र व बिहार सरकार के प्रयास से राज्य में कृषि का सर्वागीण विकास को नई गति मिल रही है। बिहार लीची, मखाना और मशरूम उत्पादन में देश में अग्रणी राज्य है। बुधवार को वे नौबतपुर में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा मखाना बोर्ड के गठन और 476 करोड़ रुपये की केंद्रीय योजना से मखाना क्षेत्र के विस्तार, प्रसंस्करण और निर्यात को नई मजबूती मिलेगी। प्राकृतिक खेती और जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए 65 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। राज्य में किसान पंजीकरण और डिजिटल कृषि कार्यक्रमों से अब तक 53.90 लाख किसानों की फार्मर आईडी बनी है।

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, खेत बचाओ आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का जन अभियान है। 1 जून 2026 से अब तक राज्य के सभी 38 जिलों में 3,172 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 2.16 लाख से अधिक किसानों ने भाग लिया है। साथ ही 12 से 20 जून के बीच प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 52 विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। मौके पर कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल आदि मौजूद थे।

बदलते बिहार का नमूना है पीएमसीएच:कृषि मंत्री

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को पीएमसीएच पहुंचे। उन्होंने पीएमसीएच के निर्माणाधीन भवन को देखा तथा नए भवन में संचालित विभिन्न विभागों के ओपीडी का भी निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा कि पीएमसीएच बदलते बिहार और विकसित भारत का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इससे विकसित बिहार की परिकल्पना साकार होती दिखाई देती है। शिवराज सिंह चौहान बुधवार को दिन के 11:30 बजे पीएमसीएच पहुंचे और लगभग 45 मिनट तक अस्पताल परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने एलएंडटी एजेंसी द्वारा तैयार किए जा रहे भवन निर्माण कार्य की प्रस्तुति (पीपीटी) भी देखी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अगर राज्य सरकार चाहे तो वह कृषि कानून बना सकती है। केंद्र सरकार की इससे अलग कोई सोच नहीं है। दो दिवसीय बिहार दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पटना में पत्रकारों के सवाल पर यह जानकारी दी। उनसे पूछा गया था कि क्या केंद्र सरकार जिन तीन कृषि कानून को वापस लिया था, उसे फिर से लाने की तैयारी है। पीएम के 12 वर्षों के कार्यकाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्रीय गौरव का नया इतिहास रचा है। प्रेस वार्ता में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौल, पवन जायसवाल, संजीव चौरसिया, संजय गुप्ता , दानिश इकबाल, रूप नारायण मेहता मौजूद थे। इसके पहले केंद्रीय मंत्री ने गोलघर परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। एमएलए फ्लैट परिसर में पौधरोपण किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

Next Post
बिहार में बाबा-दादा ही अपराधी बन गए हैं………………

बिहार में बाबा-दादा ही अपराधी बन गए हैं..................

दलबदल की आंधी तेज है ,टूटने से बचना बहुत बड़ी चुनौती है……………..

दलबदल की आंधी तेज है ,टूटने से बचना बहुत बड़ी चुनौती है.................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend