ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू के जन्मदिन पर भोजपुरी गायक छोटू छलिया राबड़ी देवी ने दिया सोने का कंगन……….

UB India News by UB India News
June 12, 2026
in पटना, राजद
0
लालू के जन्मदिन पर भोजपुरी गायक छोटू छलिया राबड़ी देवी ने दिया सोने का कंगन……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भोजपुर गायक छोटू छलिया के गाने से राबड़ी इतनी खुश हुईं की अपनी हाथों से सोने का कंगन उतार कर इनाम के तौर पर दे दिया। दरअसल, लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर पटना स्थित उनके आवास पर एक बेहद दिलचस्प वाकया शुक्रवार देर रात को सामने आया। लालू यादव के 79वें जन्मदिन के जश्न में चार चांद लगाने के लिए एक भव्य भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान मशहूर भोजपुरी लोक गायक छोटू छलिया अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दे रहे थे। कार्यक्रम के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया और अब इसका वीडियो भी सामने आया है।

10 सर्कुलर आवास पर मना जन्मदिन का जश्न

RELATED POSTS

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

लालू प्रसाद यादव ने 11 जून को अपना 79वां जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया। पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड आवास पर रात को ही उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ केक काटकर इस खास दिन की शुरुआत की। सुबह होते ही उनके आवास पर बधाई देने वाले नेताओं और समर्थकों की लंबी कतार लग गई। इस खास मौके पर आरजेडी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पूरे राज्य में अलग-अलग तरीकों से अपने नेता का जन्मदिन सेलीब्रेट किया।

गायक छोटू छलिया की परफॉर्मेंस से गदगद हुईं राबड़ी

जन्मदिन के मौके पर आयोजित भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक छोटू छलिया मंच पर समां बांध रहे थे। उनकी गायकी और गानों से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी काफी ज्यादा प्रभावित हुईं। छोटू छलिया के गाने गदगद होकर राबड़ी देवी ने बिना देर किए अपने हाथ से सोने का कंगन खोला और इनाम के तौर पर गायक को सौंप दिया।

आशीर्वाद लेने पहुंचे छोटू को इनाम में मिला राबड़ी का कंगन

कार्यक्रम के दौरान जब छोटू छलिया मंच से नीचे उतरकर लालू यादव और राबड़ी देवी के पास पहुंचे, तो उनका इरादा सिर्फ बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना था। लेकिन उनके लिए यह पल बेहद यादगार बन गया।

  • छोटू छलिया गाते-गाते सीधे लालू-राबड़ी के पास आशीर्वाद लेने पहुंचे।
  • राबड़ी देवी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए अपने हाथ का सोने का कंगन निकालकर दिया।
  • अप्रत्याशित सम्मान से गदगद छोटू छलिया ने वापस मंच पर जाकर सबको कंगन दिखाया।
  • इनाम में कंगन मिलने पर लालू-राबड़ी परिवार के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

लालू यादव के जन्मदिन के इस जश्न और राबड़ी देवी द्वारा कंगन दान किए जाने का यह पूरा वाकया वहां मोबाइल में किसी ने कैद किया। राबड़ी देवी के इस देसी अंदाज और कलाकारों के प्रति उनके इस खास लगाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता...

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात को लेकर उठ रही अटकलों पर सफाई...

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

by UB India News
August 11, 2026
0

तिरंगा यात्रा पर इस बार राजनीति का रंग कुछ गहरा होकर पूरे देशभक्ति माहौल को फीका कर गया। बिहार के...

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

by UB India News
August 11, 2026
0

नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संस्थापक और पूर्व केंद्रीय...

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

by UB India News
August 11, 2026
0

‘सम्राट चौधरी से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। बात इसकी है कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा? क्या ऐसा...

Next Post
साइबर अपराधियों ने बिहार के डिप्टी सीएम को ही लगा दिया फोन…………..

साइबर अपराधियों ने बिहार के डिप्टी सीएम को ही लगा दिया फोन..............

पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend