ADVERTISEMENT
UB India News
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर लटकी तलवार………..

UB India News by UB India News
June 9, 2026
in पटना, बिहार
0
बेटे को मंत्री बनाने पर बवाल !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को एमएलसी (विधान परिषद) का टिकट नहीं मिला है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि वे कब तक मंत्री पद पर बने रहेंगे या फिर मंत्री पद से इस्तीफा देंगे। दरअसल 6 महीने के अंदर दीपक प्रकाश दूसरी बार बिहार सरकार में मंत्री बने थे, लेकिन अब उनके सामने कई मुश्किलें आ गई हैं। वो किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहते हुए मंत्री बने थे। ऐसे में एनडीए ने उन्हें विधान परिषद का टिकट नहीं दिया तो उनके मंत्री पद पर तलवार लटकने लगी है। ऐसे में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के राजनीतिक भविष्य को नई दिशा देने के लिए उनकी पार्टी तीन नए विकल्पों पर विचार कर सकती है।

बेटे के लिए सासाराम सीट खाली करें मां, उपचुनाव के रास्ते विधानसभा पहुंचे दीपक
उपेंद्र कुशवाहा के सामने दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए रखने के लिए दो रास्ते हैं। पहला रास्ता है उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा, जो सासाराम से विधायक हैं, वो विधायक पद से इस्तीफा दे दें। ऐसे में सासाराम सीट पर उपचुनाव होगा। उपचुनाव में दीपक प्रकाश को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा जा सकता है। दीपक प्रकाश अगर जीत जाते हैं तो उनकी मंत्री पद की कुर्सी बरकरार रह सकती है।

RELATED POSTS

विप चुनाव: नामांकन करने वाले सभी 10 प्रत्याशियों की जीत पक्की

शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर RJD में बवाल!

6 महीने बाद फिर मंत्री बनें दीपक प्रकाश
दीपक प्रकाश के सामने दूसरा रास्ता ये है कि वो अभी 6 महीने तक मंत्री पद पर बने रहें। 6 महीने पूरे होने पर वो मंत्री पद छोड़ दें। इसके बाद बिहार सरकार कुछ महीने बाद उन्हें एक बार फिर से मंत्री बना दे। हालांकि इसके लिए एनडीए के वरिष्ठ नेताओं और सीएम सम्राट चौधरी की रजामंदी जरूरी है।

तत्काल मंत्री पद छोड़ें और राज्य का दौरा करें दीपक प्रकाश
तीसरा विकल्प ये हो सकता है कि दीपक प्रकाश के तत्काल मंत्री पद छोड़ दें और राज्य का दौरा करें। बिहार में कुशवाहा का जनसंख्या यादवों के बाद सबसे ज्यादा है। ऐसे में दीपक प्रकाश को यात्रा के जरिए कुशवाहा समाज की सहानुभूति मिल सकती है। हालांकि अगर वो ऐसा करते हैं तो उन्हें एनडीए की नाराजगी भी मोल लेनी पड़ सकती है।

दीपक का इस्तीफा देने का सवाल क्यों उठ रहा है, मुझे नहीं मालूम: कुशवाहा
इधर दीपक प्रकाश के मंत्रीपद और उनके भविष्य को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उन्हें सरकार में मंत्री बनाने का फैसला एनडीए ने ही लिया था, इसलिए एनडीए जब तक चाहेगा, वे फिलहाल मंत्री बने रहेंगे। कुशवाहा ने कहा कि जिस दिन दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली थी, उस समय वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे। आज भी उनकी स्थिति वैसी ही बनी हुई है। इस्तीफा देने का सवाल क्यों उठ रहा है, मुझे नहीं मालूम है। उन्होंने कहा कि एनडीए के जिन सभी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, उन्हें मेरी शुभकामनाएं। उनकी जीत भी पक्की है, वे सभी निर्विरोध चुने जाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विप चुनाव: नामांकन करने वाले सभी 10 प्रत्याशियों की जीत पक्की

विप चुनाव: नामांकन करने वाले सभी 10 प्रत्याशियों की जीत पक्की

by UB India News
June 9, 2026
0

विप चुनाव की 10 सीटों के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। कोई अतिरिक्त...

शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर RJD में बवाल!

शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर RJD में बवाल!

by UB India News
June 9, 2026
0

बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पूर्व मंत्री...

IRCTC घोटाला: राबड़ी देवी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस, CBI से मांगा जवाब

IRCTC टेंडर घोटाला मामले में आज अहम फैसला…

by UB India News
June 9, 2026
0

आईआरसीटीसी होटल टेंडर घोटाला और उससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट सोमवार को अहम...

इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

by UB India News
June 9, 2026
0

एक कहावत है एक मयान में दो तलवार नहीं रखे जाते। बिहार की सियासी राजनीति में इन दिनों राज्य के...

आरजेडी में राजनीतिक फैसलों का केंद्र कहां?

आरजेडी में राजनीतिक फैसलों का केंद्र कहां?

by UB India News
June 9, 2026
0

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राजद ने जब डॉ. सुनील कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया, तब इसे एक सामान्य...

Next Post
शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर RJD में बवाल!

शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर RJD में बवाल!

विप चुनाव: नामांकन करने वाले सभी 10 प्रत्याशियों की जीत पक्की

विप चुनाव: नामांकन करने वाले सभी 10 प्रत्याशियों की जीत पक्की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend