ADVERTISEMENT
UB India News
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विप चुनाव: नामांकन करने वाले सभी 10 प्रत्याशियों की जीत पक्की

UB India News by UB India News
June 9, 2026
in पटना, विधानमंडल
0
विप चुनाव: नामांकन करने वाले सभी 10 प्रत्याशियों की जीत पक्की
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विप चुनाव की 10 सीटों के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। कोई अतिरिक्त उम्मीदवार न होने से बिना मतदान की स्थिति आए इन सभी प्रत्याशियों की जीत भी पक्की हो गयी है। सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में एनडीए उम्मीदवारों ने नामांकन किया।

एनडीए ने नौ जबकि महागठबंधन ने एक प्रत्याशी मैदान में उतारा है। विस में दलों के संख्याबल के हिसाब से इन सबकी जीत तय है। नाम वापसी के दिन 11 जून को इन सबकी जीत की विधिवत घोषणा कर दी जाएगी। यदि चुनाव भी होते तो परिणाम पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला था। अतिरिक्त उम्मीदवार होने की स्थिति में 18 जून को चुनाव कराये जाते। नामांकन करने वालों में जदयू से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद हैं। भाजपा से संजय प्रकाश मयूख, पवन सिंह, अनिल ठाकुर और शीला पंडित जबकि लोजपा के अशरफ अंसारी और राजद के सुनील सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इनमें से जदयू के ललन ने विप उप चुनाव, जबकि शेष सभी ने द्विवार्षिक चुनाव के तहत नामांकन दर्ज किया। एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन के मौके पर सीएम के अलावा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव, केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, लोजपाआर विधायक राजू तिवारी की मौजूदगी रही। वहीं राजद प्रत्याशी के नामांकन के दौरान भोला यादव, कुमार सर्वजीत, कांग्रेस से मदन मोहन झा, आईआईपी के आईपी गुप्ता, विधायक भाई वीरेंद्र, रणविजय साहू आदि थे।

RELATED POSTS

शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर RJD में बवाल!

दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर लटकी तलवार………..

सुनील सिंह ने किया सबसे पहले नामांकन 

राजद के सुनील सिंह ने सबसे पहले नामांकन दाखिल किया। जबकि, एनडीए खेमे में काफी देर तक पवन सिंह की प्रतीक्षा होती रही। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 12.19 बजे विधानसभा पहुंच गए। तब तक पवन सिंह को छोड़कर एनडीए के सारे उम्मीदवार आ चुके थे। 12.30 बजे से एनडीए उम्मीदवारों ने नामांकन शुरू किया। 12.45 बजे पवन सिंह भी पहुंच गए।

सभी की जीत पक्की क्यों

विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव होने हैं। मैदान में भी 10 ही उम्मीदवार हैं। अतिरिक्त उम्मीदवार न होने के कारण चुनाव कराने की नौबत ही नहीं आएगी। ऐसे में नाम वापसी के दिन की प्रतीक्षा की औपचारिकता निभाने के बाद उसी दिन 11 जून को समय सीमा खत्म होते ही इनकी जीत की घोषणा हो जाएगी।

मिथिला के परिधान में पहुंचीं भारती

मिथिला पेंटिंग से सजी साड़ी पहनकर मधुबनी जिले की बेटी तथा वरिष्ठ जदयू नेत्री डॉ भारती मेहता नामांकन करने बिहार विधानसभा पहुंचीं। जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष तथा बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की चेयरमैन रह चुकीं भारती मेहता ने विधान परिषद की सदस्यता का अवसर प्रदान करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया। कहा कि जदयू के चार में से दो महिला उम्मीदवार देकर हमारे नेता ने सच्चे अर्थों में एक बार फिर बेटियों को आगे बढ़ाया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर RJD में बवाल!

शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर RJD में बवाल!

by UB India News
June 9, 2026
0

बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पूर्व मंत्री...

बेटे को मंत्री बनाने पर बवाल !

दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर लटकी तलवार………..

by UB India News
June 9, 2026
0

बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को एमएलसी (विधान परिषद) का टिकट नहीं मिला है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में...

IRCTC घोटाला: राबड़ी देवी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस, CBI से मांगा जवाब

IRCTC टेंडर घोटाला मामले में आज अहम फैसला…

by UB India News
June 9, 2026
0

आईआरसीटीसी होटल टेंडर घोटाला और उससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट सोमवार को अहम...

इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

by UB India News
June 9, 2026
0

एक कहावत है एक मयान में दो तलवार नहीं रखे जाते। बिहार की सियासी राजनीति में इन दिनों राज्य के...

आरजेडी में राजनीतिक फैसलों का केंद्र कहां?

आरजेडी में राजनीतिक फैसलों का केंद्र कहां?

by UB India News
June 9, 2026
0

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राजद ने जब डॉ. सुनील कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया, तब इसे एक सामान्य...

Next Post
सीजफायर खत्म हुआ तो क्या होगा?

क्या यह बात डोनाल्ड ट्रंप समझ रहे हैं?

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें.................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend