ADVERTISEMENT
UB India News
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

UB India News by UB India News
June 7, 2026
in खेल, पटना, बिहार
0
बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेलों को बिहार में ओलंपिक स्तर की सुविधाएं दी जायेंगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियमों का निर्माण समय सीमा के भीतर पूरा करने और इनके संचालन एवं रख-रखाव की व्यवस्था पीपीपी मॉडल के माध्यम से करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाये गये हैं। विश्वस्तरीय खेल अवसंरचनाओं का निर्माण चरणबद्ध ढंग से कराया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले युवा एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को सुविधाएं देने के साथ-साथ उन्हें ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।

RELATED POSTS

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

विप चुनाव: नामांकन करने वाले सभी 10 प्रत्याशियों की जीत पक्की

बैठक में मुख्यमंत्री ने बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर में ऐसे पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता देने का कहा, जिनमें नवाचार, देशस्तर पर उपयोगी एवं रोजगार की अधिक संभावनाएं हों। जिला स्तरीय खेल भवन-सह-व्यायामशालाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा इनके संचालन एवं रख-रखाव के लिए पीपीपी मॉडल की संभावनाओं का आकलन किया जाए।

इसके पहले खेल सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने खेल अवसंरचना का विकास, विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति, खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं, प्रोत्साहन एवं सम्मान तथा राज्य में खेल विकास के लिये भावी कार्य योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह व संजय कुमार सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण, खेल निदेशक आरिफ अहसन उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

by UB India News
June 9, 2026
0

फीफा विश्व कप दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट माना जाता है। इसकी शुरुआत 1930 में हुई थी और तब...

विप चुनाव: नामांकन करने वाले सभी 10 प्रत्याशियों की जीत पक्की

विप चुनाव: नामांकन करने वाले सभी 10 प्रत्याशियों की जीत पक्की

by UB India News
June 9, 2026
0

विप चुनाव की 10 सीटों के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। कोई अतिरिक्त...

शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर RJD में बवाल!

शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर RJD में बवाल!

by UB India News
June 9, 2026
0

बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पूर्व मंत्री...

बेटे को मंत्री बनाने पर बवाल !

दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर लटकी तलवार………..

by UB India News
June 9, 2026
0

बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को एमएलसी (विधान परिषद) का टिकट नहीं मिला है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में...

IRCTC घोटाला: राबड़ी देवी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस, CBI से मांगा जवाब

IRCTC टेंडर घोटाला मामले में आज अहम फैसला…

by UB India News
June 9, 2026
0

आईआरसीटीसी होटल टेंडर घोटाला और उससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट सोमवार को अहम...

Next Post
बिहार में निवेश-व्यापार की जटिलताएं दूर होंगी:सीएम

बिहार में EV चार्जिंग को प्रोत्साहन: पेट्रोल पंप, होटल और सोसाइटी में लगेंगे चार्जर; सरकार देगी ₹15 लाख तक अनुदान

सूरत के ज्वेलरी फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत……..

सूरत के ज्वेलरी फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend