ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में EV चार्जिंग को प्रोत्साहन: पेट्रोल पंप, होटल और सोसाइटी में लगेंगे चार्जर; सरकार देगी ₹15 लाख तक अनुदान

UB India News by UB India News
June 7, 2026
in कारोबार, पटना, बिहार
0
बिहार में निवेश-व्यापार की जटिलताएं दूर होंगी:सीएम

RELATED POSTS

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य की हाउसिंग सोसाइटी को भी ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए अलग-अलग चार्जर के हिसाब से प्रोत्साहन राशि तय की गई है।

परिवहन विभाग के अनुसार, चार्जिंग स्टेशन पर 75 हजार से 15 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जानी है। ई-वाहन चालकों की सुविधा के लिए विभाग ने पेट्रोल पंप, होटल, मोटल, बस टर्मिनल, व्यावसायिक क्षेत्रों एवं पार्किंग स्थलों पर भी चार्जिंग स्टेशन विकसित करने की योजना बनाई है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, धीमी या मध्यम गति वाले एसी चार्जर की

स्थापना पर पहले 900 चार्जर के लिए उपकरण खरीद पर 75 प्रतिशत तथा 15 हजार रुपये अधिष्ठापन मूल्य अनुदान के रूप में मिलेगा।

कुल मिलाकर अधिकतम 75 हजार रुपये मिलेंगे। इसी तरह तेज गति वाले पहले 450 एसी चार्जर और धीमी एवं मध्यम गति वाले पहले 450 चार्जर के लिए अधिकतम दो लाख 25 हजार रुपये मिलेंगे। तेज गति वाले पहले 90 सीसीएस चार्जर के लिए अधिकतम 15 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

जुगाड़ गाडि़यों पर सख्ती, ई तिपहिया वाहनों पर अनुदान

परिवहन विभाग के अनुसार, जुगाड़ गाडि़यों की जगह ई तिपहिया वाहनों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की गई है। सामान्य वर्ग के वाहन खरीदारों को ई तिपहिया वाहन खरीदने पर 50 हजार जबकि एससी-एसटी के लिए 60 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा।

ई-वाहनों पर मोटर वाहन कर में 50 प्रतिशत तक की छूट का भी प्रविधान है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर महिलाओं एवं एससी-एसटी वर्ग को 12 हजार जबकि सामान्य वर्ग को दस हजार सहायता राशि दी जाएगी। महिलाओं को चारपहिया ई-वाहन खरीदने पर एक लाख तक का अनुदान देने की व्यवस्था है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता...

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात को लेकर उठ रही अटकलों पर सफाई...

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

by UB India News
August 11, 2026
0

तिरंगा यात्रा पर इस बार राजनीति का रंग कुछ गहरा होकर पूरे देशभक्ति माहौल को फीका कर गया। बिहार के...

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

by UB India News
August 11, 2026
0

नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संस्थापक और पूर्व केंद्रीय...

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

by UB India News
August 11, 2026
0

‘सम्राट चौधरी से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। बात इसकी है कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा? क्या ऐसा...

Next Post
सूरत के ज्वेलरी फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत……..

सूरत के ज्वेलरी फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत........

‘कॉक्रोच जनता पार्टी’ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन , खास प्रभाव छोड़ने में नाकाम………

‘कॉक्रोच जनता पार्टी’ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन , खास प्रभाव छोड़ने में नाकाम.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend