ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

घनी आबादी वाले इलाकों में कुकुरमुत्तों की तरह फैले अस्पताल…….

UB India News by UB India News
June 6, 2026
in TAZA KHABR, ब्लॉग, स्वास्थ
0
पटना के एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर की ह्त्या मे कई है अनसुलझे सवाल………………

RELATED POSTS

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड से देश गमजदा था. तभी बिहार में मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड ने और झकझोर दिया. मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भोर के वक्त आग लगी. मरीजों को सभलने तक का मौका न मिला. फायर विभाग की गाड़ी जब तक पहुंचती, तब तक कईयों की दुनिया लुट चुकी थी. प्रसाद हॉस्पिटल में आग लगने से 6 मरीजों की मौत हो गई. कई गंभीर रूप से घायल हुए. अस्पताल में सीढ़ी से लेकर रास्ता सब कॉम्प्रोमाइज्ड था. तभी तो दमकल विभाग की गाड़ी सड़क से ही आग बुझाती दिखी. बहरहाल, प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद प्रशासन एक्शन में है. आग लगने की घटना के बाद प्रशासन ने अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया है. पहली नजर में यह कार्रवाई सख्त और जरूरी लगती है. लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ एक अस्पताल पर कार्रवाई कर देने से शहर के मरीज सुरक्षित हो जाएंगे? क्या इससे भविष्य में ऐसी घटनाएं रुक जाएंगी? इसका जवाब होगा- शायद नहीं.
दरअसल, असल समस्या किसी एक अस्पताल की नहीं, बल्कि पूरे हेल्थ सिस्टम की है. मुजफ्फरपुर में पिछले कुछ सालों में निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम की संख्या तेजी से बढ़ी है. मुजफ्फरपुर तो नॉर्थ बिहार के मरीजों का गढ़ बन गया है. जो पटना नहीं जा पाते, उनके लिए आखिरी उम्मीद मुजफ्फरपुर के प्राइवेट अस्पताल और नर्सिंग होम्स ही होते हैं. मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा, जूरन छपरा, भगवानपुर से लेकर बैरिया और कई अन्य इलाकों में छोटे-बड़े नर्सिंग होम कुकुरमुत्तों की तरह फैल गए हैं. इनमें से ज्यादातर अस्पपताल ऐसे हैं, जहां बुनियादी सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया जाता.
कुकुरमुत्तों की तरह फैले अस्पताल
शहर के कई अस्पताल और नर्सिंग होम घनी आबादी वाले इलाकों में बने हुए हैं. घरों के बीच में घुसकर अस्पताल खड़े हैं. अस्पतालों या नर्सिंग होम्स के आसपास खुला स्थान नहीं है. कई जगहों पर इतनी संकरी गलियां हैं कि अग्निशमन विभाग की बड़ी गाड़ियां समय पर पहुंच ही नहीं सकतीं. अगर किसी अस्पताल में आग लग जाए या कोई दूसरी आपदा आ जाए तो मरीजों और उनके परिजनों के पास बचने का रास्ता भी नहीं होता. यह स्थिति पूरे मुजफ्फरपुर में है. अगर आपको यकीन न हो तो जरा ब्रह्मपुरा से जूरन छपरा तक पैदल मार्च कर लीजिए. आपको पता चल जाएगा कि कैसे कुकुरमुत्तों की तरह अस्पताल और नर्सिंग होम एक दीवार से दूसरे दीवार तक चिपके हैं.
अपनी कमी भी देखे प्रशासन
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसे अस्पतालों को लाइसेंस कैसे मिला? क्या निर्माण के समय सुरक्षा मानकों की जांच की गई थी? क्या फायर सेफ्टी, आपातकालीन निकास, पार्किंग और खुली जगह जैसे नियमों का पालन हुआ था? अगर नहीं हुआ था तो संबंधित विभागों ने आंखें क्यों मूंद लीं? यह भी सच है कि कई अस्पतालों और नर्सिंग होम में मरीजों की संख्या उनकी क्षमता से कहीं अधिक होती है. लेकिन सुरक्षा इंतजाम बेहद कमजोर रहते हैं. आग बुझाने वाले उपकरण या तो होते नहीं हैं या फिर काम करने की स्थिति में नहीं होते. कई जगहों पर कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में बचाव कार्य की ट्रेनिंग तक नहीं दी जाती.
एक्शन जरूरी मगर सब पर…
प्रसाद हॉस्पिटल पर कार्रवाई जरूरी थी और प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया जाना चाहिए. लेकिन अगर कार्रवाई सिर्फ एक अस्पताल तक सीमित रह गई तो इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. जरूरत इस बात की है कि पूरे शहर में अस्पतालों और नर्सिंग होम का व्यापक ऑडिट कराया जाए. यह जांच हो कि कौन-कौन से अस्पताल सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे हैं और कौन नहीं. जो अस्पताल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उन्हें सुधार के लिए समय दिया जाए और गंभीर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही उन अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए जिनकी निगरानी में ऐसे संस्थान वर्षों से संचालित होते रहे.
हेल्थ सर्विस मतलब केवल इलाजा नहीं
हेल्थ सर्विस का मतलब सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा भी है. कोई व्यक्ति अस्पताल इसलिए जाता है कि उसकी जान बच सके, न कि वह किसी नई दुर्घटना का शिकार बन जाए. इसलिए प्रशासन को केवल घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले से रोकथाम की व्यवस्था मजबूत करनी होगी. मुजफ्फरपुर में मरीजों की सुरक्षा तब सुनिश्चित होगी, जब नियमों को कागजों से निकालकर जमीन पर लागू किया जाएगा. केवल एक-दो अस्पतालों पर कार्रवाई से नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को दुरुस्त करने से ही मरीजों की जान बचाई जा सकती. यही इस अग्निकांड का सबसे बड़ा सबक होगा.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
विधान परिषद उपचुनाव के लिए नामांकन आज से

बिहार विधान परिषद चुनाव : चिराग ने 9वीं सीट पर उतारे उम्मीदवार ,दीपक का मंत्री पद से हटना तय!.....................

बेटे को मंत्री बनाने पर बवाल !

उपेंद्र कुशवाहा को BJP में विलय नहीं करने की मिली सजा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend