बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज संपूर्ण क्रांति दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसकी शुरुआत लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई।
इसके बाद में सीएम सम्राट ने विश्व पर्यावरण दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संपूर्ण क्रांति दिवस पर जेपी को श्रद्धांजलि
संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर सुबह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गांधी मैदान स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों और उनके लोकतांत्रिक मूल्यों को याद किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर समग्र उद्यान में विशेष कार्यक्रम
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पटना के जेपी गंगा पथ स्थित समग्र उद्यान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि, जेपी गंगा पथ क्षेत्र को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए यहां एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस पूरे इलाके को इस तरह विकसित किया जा रहा है, ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण और भरपूर ऑक्सीजन मिल सके। यहां जॉगिंग ट्रैक का निर्माण किया गया है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए व्यापक हरित क्षेत्र विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है।
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, ‘बिहार और झारखंड के विभाजन के समय राज्य का वन क्षेत्र 10 प्रतिशत से भी कम था, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में वन क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में लगातार काम हुआ है।’
उन्होंने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार चिंता व्यक्त करते रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि पर्यावरण को लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए।’
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने लोगों से की अपील
सीएम सम्राट चौधरी ने लोगों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि, ‘महिलाओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने पर 12 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्य घर योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सहायता प्रदान कर रही है।’
मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य नेताओं व अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पर्यावरण रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ राज्य के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों में जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करेगा।







